{"_id":"e7b134533e0b9a9f0fd5c41724ced495","slug":"theft-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंमीदारा एन्कलेव में घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंमीदारा एन्कलेव में घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Sat, 03 May 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भबात में स्थित जिंमीदारा एन्कलेव में चोर एक बंद घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के गहने, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया मकान मालिक परिवार के साथ अमृतसर स्थित श्री हरमदिंर साहिब में माथा टेकने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कालोनी के मकान नंबर-2 निवासी बचन सिंह ने बताया कि वह 30 तारीख को मतदान कर अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर अमृतसर गया था।
विज्ञापन
जहां उसको शुक्रवार पड़ोसी ने फोन कर घर के ताले टुटे होने की सुचना दी। घर वापिस आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर घर के अंदर पड़े पंद्रह तोले सोने के गहने, चांदी की पैरों में डालने वाले चेन के दो जोड़े व कंगन, दो सिलेंडर, ड़ेढ लाख रुपए की नगदी, कपड़े सीने वाली मशीन, कीमती कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। बचन सिंह ने बताया कि यह पैसे उसकी पेंशन का एरीयर आया था जो उसने किसी जरुरी कार्य में खर्च करने थे लेकिन चोर ले गए। इसके अलावा कुछ पैसे रिश्तेदारों के भी थे।
बचन सिंह ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई। थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की सुचना मिलने के बाद अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन जांच के बाद ही पता लगेगा।