फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in closed home, accused arrested

बंद घर में चोरी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
theft in closed home, accused arrested
गिरफ्तार

घर में ताला तोड़ कर गहने व नकदी चुराने के आरोप में पीड़ित के चचेरे भाई व बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश व वंदना के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेक्टर 46 निवासी विनय कृ ष्ण ने शिकायत दी थी कि उनके  बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगद व गहने चोरी कर लिए गए । उन्होंने चोरी का इल्जाम अपने चचेरे भाई  व उसकी बहन पर लगाया था। पुलिस ने बताया कि  आरोपियों के साथ पीड़ित का संपत्ति को लेकर 1992 से विवाद चल रहा है। जिसके बाद पिछले साल वह सेक्टर 46 से मोहाली शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत लीगल सेल के पास राय के लिए भेजी थी। जिसके बाद लीगल सेल ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed