{"_id":"57f54d884f1c1b8a322716fd","slug":"theft-in-chandigarh-marriage-theft-3-lakhs-hotel-mountview","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल माउंट व्यू की तरह एक और चोरी, लाखों रूपए उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल माउंट व्यू की तरह एक और चोरी, लाखों रूपए उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल माउंटव्यू में हीरो साइकिल के प्रेसिडेंट के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बुधवार को सेक्टर-43 के वेस्टर्न कोर्ट होटल में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की मां का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 2.97 लाख रुपये थे।
इस वारदात को भी कुछ उसी तरह से अंजाम दिया गया, जैसे होटल माउंटव्यू में चोरी हुई थी। जांच में यहां दो युवकों द्वारा बैग उठाए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के अनुसार बुधवार को सेक्टर-15ए निवासी हरविंदर कौर की बेटी की सेक्टर-43 के होटल वेस्टर्न कोर्ट में शादी थी। दोपहर 12:30 बजे शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान हरविंदर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो शूट के लिए गईं। उन्होंने पास ही मेज पर अपना पर्स रख दिया। जब वह वापस आईं तो पर्स वहां से गायब था। उन्होंने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। फिर उन्होंने शोर मचा दिया।
पर्स चोरी होने की सूचना पर शादी में आए लोगों में हड़कंप मच गया। हरविंदर ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि एक नाबालिग पर्स उठाकर ले गया है। पीड़िता के अनुसार पर्स में 2.97 लाख रुपये थे। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। माउंटव्यू होटल की तरह इसमें भी नाबालिग के वारदात को अंजाम देने पर पुलिस दोनों फुुटेज को खंगाल रही है कि दोनों वारदात में एक ही गिरोह का हाथ तो नहीं।