फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   theft, house theft at kurali, kurali house theft, kurali police, kurali, mohali

कुराली में 22 तोले सोने की ज्वेलरी व बीस हजार की नगदी चोरी

Fri, 24 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली। Updated Fri, 24 Jun 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
theft, house theft at kurali, kurali house theft, kurali police, kurali, mohali
सरगर्म चोर गिरोह द्वारा प्रतिदिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
सरगर्म चोर गिरोह द्वारा प्रतिदिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले गांव दुसारना में हुई लाखों की चोरी के बाद अब वार्ड नंबर-1 स्थित एक घर में उसी प्रकार घर की ग्रिल तोड़ कर चोरों ने लाखों के गहने और हजारों की नगदी चोरी कर ली। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


घर के मालिक यादविंदर सिंह और उनकी मां राजिंदर कौर ने बताया कि वह रात समय घर के विभिन्न कमरों में सो रहे थे। चोर चारदीवारी फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और एक कमरे की खिड़की की जाली फाड़ कर उससे खिड़की की कुंडियां खोल लीं। चोर खिड़की की ग्रिल को तोड़कर कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन


राजिंदर कौर ने बताया कि इसी दौरान चोरों ने लॉबी में जल रहीं लाइट को बंद कर दिया। जिस कमरे में उनका बेटा यादविंदर सो रहा था, उस कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर उसको रस्सी से बांध दी। इस दौरान चोरों ने कमरे में पड़ी अलमारियों के लॉकरों को तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजविंदर ने बताया कि अचानक उनकी आंख खुल गई और लॉबी की लाइट बंद होने पर उन्हें शंका हुई। तब वह उठकर लॉबी में देखा और आवाज लगाईं। इसी दौरान उन्हें अलमारियों वाले कमरे में किसी के होने का शक हुआ तो वह उस कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसी दौरान बेटे को उठाने के लिए उसके कमरे में गईं। जब वह अलमारियों वाले कमरे को खोला तो उन्हें देख चोर खिड़की से कूदकर फरार हो गए। 


राजिंदर कौर और यादविंदर सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग 22 तोले सोने के गहने, छह चूड़ियां, पांच अंगूठियां, तीने जोडे़ बालियां, दो सोने के सिक्के और 20 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed