फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft at three places including temple in Narnaul

नारनौल: मंदिर से चांदी का त्रिशूल समेत अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, दो घरों को भी चोरों ने बनाया निशाना

Tue, 19 Sep 2023 03:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 03:11 PM IST
सार

हरियाणा के नारनौल में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिव कॉलोनी में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया। वहीं दो घरों से नकदी और सामान साफ कर दिया।

विज्ञापन
Theft at three places including temple in Narnaul
इसी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल में अब चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीते दिन शिव कॉलोनी पावर हाउस के पास से एक मंदिर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मुरारीलाल ने बताया कि वह शिव कॉलोनी पावर हाउस के द्वार पर बने त्रिमूर्ति मंदिर में प्रतिदिन की तरह पूजा पाठ कर रविवार देर शाम घर चला गया। 

विज्ञापन


वह जब सोमवार सुबह सवा पांच बजे प्रतिदिन की तरह पूजा पाठ करने आया तो मंदिर में लगा शीशे का द्वार टूटा मिला। इसके बाद अंदर गया तो चांदी का त्रिशूल, म्यूजिक सिस्टम, लड्डू गोपाल, शिव परिवार की प्रतिमा (अष्टधातु), सरस्वती माता की प्रतिमा (अष्टधातु), चांदी की बांसुरी और अन्य सामान गायब मिला। तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर से नकदी व फोन चोरी 

उधर, गांव मुकुंदपुरा में रात को दो मोबाइल व नकदी समेत अन्य सामान चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत में मुकंदपुरा निवासी सूबे सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर से मोबाइल और 18700 रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। मोबाइल के दो चार्जर भी साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार गया गांव, घर में हुई चोरी

शहर के दयानगर में भी चोरी का मामला सामने आया है। यहां किराये के मकान पर एक परिवार रहता है। परिवार गांव गोरीर गया था। सुनसान घर देख चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गोरीर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह नारनौल के दयानगर मोहल्ले में किराये के मकान पर रहता है। 16 सितंबर को वह शाम करीब साढे तीन बजे अपने बच्चों के साथ गांव चला गया था। सोमवार को जब नारनौल आया तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। जब वह अंदर गया तो कमरे की कुंडी कटी मिली और सारा सामान बिखरा था।



वहीं घर के अन्य कमरे जो मकान मालिक के पास थे, उनका भी ताले टूटे थे। इसके बाद उसने पुलिस व मकान मालिक को फोन कर सूचना दी। सामान देखा तो 15 हजार रुपये, सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब और घर का कीमती सामान गायब मिला। जब मकान मालिक ने अपने कमरों की तलाश की तो एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब और 27 हजार रुपये की नकदी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed