{"_id":"65f7ddd29463064abd0c9e98","slug":"theft-at-temple-in-village-ayalki-of-fatehabad-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: अयाल्की गांव में मंदिर में घुसे चोर, गुल्लक तोड़ 40 हजार की नकदी चुराई, सीसीटीवी में वारदात कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: अयाल्की गांव में मंदिर में घुसे चोर, गुल्लक तोड़ 40 हजार की नकदी चुराई, सीसीटीवी में वारदात कैद
Mon, 18 Mar 2024 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:54 AM IST
सार
16 मार्च की रात को पुजारी मनदीप शर्मा मंदिर के कमरे व मेन गेट का ताला लगाकर घर चले गए। 17 मार्च की सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मेन गेट का ताला खोला तो कमरे का ताला और माता नैना देवी के दरबार का ताला भी टूटा हुआ था। दरबार के अंदर रखी स्टील की दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव अयाल्की में माता नैना देवी के मंदिर में चोर घुस आए और दान पेटी तोड़ करीब 40 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोर वारदात करते दिख रहे हैं। सदर पुलिस ने मंदिर के प्रधान राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव अयाल्की निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह माता नैना देवी मंदिर के प्रधान हैं। 16 मार्च की रात को पुजारी मनदीप शर्मा मंदिर के कमरे व मेन गेट का ताला लगाकर घर चले गए। 17 मार्च की सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मेन गेट का ताला खोला तो कमरे का ताला और माता नैना देवी के दरबार का ताला भी टूटा हुआ था।
दरबार के अंदर रखी स्टील की दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। गुल्लक के अंदर रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। नकदी शिवरात्रि पर लगाए गए भंडारे की दान की थी। वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया। माता के मंदिर में लगे सीसीटीवी में फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति गुल्लक को तोड़कर वारदात को अंजाम देता दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।