फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The young man made a video to rape, the victim reached her home

युवक ने रेप कर बना लिया वीडियो, उसके घर जा पहुंची पीड़िता

Tue, 06 Sep 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Tue, 06 Sep 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
The young man made a video to rape, the victim reached her home
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
शहर स्थित कॉलोनी के एक घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और अश्लील क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने इस संबंध में युवक के परिजनों को जानकारी दी तो उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में युवक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला थाने में शहर की एक कॅलोनी की युवती ने शिकायत दी कि 9 मई 2014 को वह घर पर अकेली थी। तभी गांव मुंढाल भिवानी निवासी सुनील उर्फ बंटी मकान में घुसा और उससे दुराचार किया। आरोपी ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप भी बना ली। 
विज्ञापन

घर में घुस युवती से दुष्कर्म, क्लिप बनाई

The young man made a video to rape, the victim reached her home
रेप
इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। फोटो और क्लिप बनाने पर वह सहम गई। उसने सुनील के पिता ओमप्रकाश, उसकी मां कमलेश को मामले से अवगत करवाया। आरोप है कि दोनों ने युवक को रोकने की बजाय उसे ही धमकाना शुरू कर दिया।

महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि युवती की शिकायत पर सुनील उर्फ बंटी, उसके पिता और मां के खिलाफ दुराचार, अश्लील फोटो और क्लिप बनाने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed