फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The pretext of marriage, rape, take the money from a victim's mother turns hostile

शादी का झांसा देकर किया रेप, पीड़िता की मां ले पैसे लेकर मुकरा

Thu, 12 Jan 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 12 Jan 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
The pretext of marriage, rape, take the money from a victim's mother turns hostile
रेप - फोटो : DEMO Pics

शादी का झांसा देकर पहले आरोपी ने सगाई की। धोखे से घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की विधवा मां से पैसे लिए, फिर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस के पास गई। 

विज्ञापन


आरोपी की ऊंची पहुंच के चलते पुलिस ने एफआईआर तो लिखी पर अब तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया।  पीड़िता और उसके परिवार को आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहा है। यह मामला वूमेन सेल में दर्ज है।
विज्ञापन


एफआईआर में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2016 में वह पासपोर्ट दफ्तर में पासपोर्ट बनवाने गई थी। वहीं उसको राकेश धवन नामक व्यक्ति मिला। राकेश ने उससे कहा कि उसका पासपोर्ट वह जल्दी बनवा देगा। राकेश ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। धीरे-धीरे राकेश उसे वाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में मोबाइल पर बातें होने लगी। इस बीच राकेश ने कहा कि उसका जौहरी का काम है, अच्छा खानदान है, वह उससे शादी करना चाहता है। रजनी ने पहले इंकार किया पर जब राकेश अपनी मां के संग उसके घर आकर शादी की बात की तो विधवा मां ने रिश्ता मान लिया। पीड़िता भी राकेश को पसंद करने लगी थी। 

कुछ दिनों बाद दोनों की सगाई हो गई। सगाई में राकेश के घरवाले और पीड़िता के घरवाले शामिल रहे। एक दिन राकेश उसे अपने घर बहाने से ले गया और परिवार की मौजूदगी में दूसरी मंजिल पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। 

आरोपी की ऊंची पहुंच उसे सलाखों से बचा रही

The pretext of marriage, rape, take the money from a victim's mother turns hostile
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

इसका विरोध उसने किया तो राकेश के घरवालों ने कहा कि राकेश उसका होने वाला पति है। ऐसे में इस मामले को ज्यादा तूल देना ठीक नहीं। इसके बाद राकेश को जब भी मौका मिलता तो वह उसको अपने साथ ले जाता। 

यह सिलसिला चलता रहा। वह विरोध करती तो शादी की बात करके राकेश उसे चुप करवा देता। राकेश ने शादी 2017 जनवरी में करने की तारीख मुकर्रर कर दी थी। दिसंबर 2016 में राकेश ने उसके साथ बात करना बंद कर दिया।

उसने कई बार राकेश के घरवालों को फोन किया पर उन्होंने यही कहा कि तुम जानो और राकेश। एक दिन राकेश ने उसके घर आया और सगाई की अंगूठी लौटाने को कहा। उसने जब विरोध किया तो उसे धमकी दी गई कि उसकी ऊंची पहुंच है, कुछ नही हो सकता। 

उसने इस बारे में महिला थाने का रुख किया तो वहां भी राकेश की ऊंची पहुंच ने उसे इंसाफ दिलाने में बाधा डाल दी। वह लॉ की पढ़ाई कर रही है जब उसने शिकायत पुलिस के वरीय अधिकारियों को करने की धमकी दी तो पुलिस ने एफआईआर 30 दिसंबर को दर्ज कर ली पर अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा सका। 

मुझे इंसाफ चाहिए 
मुझे धमकाया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नही किया। यही नही पुलिस ने राकेश के घरवालों को भी मामले में नामजद के बाद क्लीनचिट दे दी। मुझे अगर इंसाफ न मिला तो मैं महिला थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगी। -पीड़िता 

इंसाफ मिलेगा
एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। यह मामला शादी के बहाने दुष्कर्म का है। फिलहाल हर पहलु पर पुलिस जांच कर रही है। -रिचा अग्निहोत्री, एसीपी हेडक्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed