फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The attack on Tarn Taran police station was planned from Pakistan

Punjab: पाकिस्तान से रची गई थी तरनतारन में थाने पर हुए हमले की साजिश, आरपीजी भी सरहद पार से ही भेजा

Sat, 10 Dec 2022 05:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 05:52 PM IST
सार

आरपीजी भी सरहद पार से ही भेजा गया था। यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। हमले की जिम्मेदारी लेने पर भी जांच हो रही है, पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि ऐसा करके पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की गई हो। 

विज्ञापन
The attack on Tarn Taran police station was planned from Pakistan
गौरव यादव, डीजीपी पंजाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में तरनतारन स्थित थाने पर हुए आरपीजी हमले की सारी साजिश पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठकर ही रची गई थी। हमले में प्रयोग हुआ आरपीजी भी मिलिट्री ग्रेड हार्डवेयर है, जिसे सरहद पार से ही भेजा गया था। इस बात के संकेत शुरुआती जांच में मिले हैं। डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार देर रात को घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मीडिया से बातचीत में इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमले के आरोपियों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। वहीं हमले की जिम्मेदारी लेने वाले दावों की भी जांच की जा रही है, क्योंकि यह भी हो सकता है कि असल आरोपियों से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा हो। उन्होंने साफ किया हमले में शामिल लोग किसी भी देश में जाकर छिप जाए, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


थाने पर हमला शुक्रवार देर रात 11.22 बजे हुआ था। वहां से गुजर रहे हाईवे से ग्रेनेड फायर किया गया था, जो की सुविधा सेंटर पर गिरा है। हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने लांचर रोड से रिकवर किया है, जबकि लांचर व प्रोपेलर भी बरामद कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया मिलिट्री ग्रेड हार्डवेयर है, आशंका है कि सरहद पास से तस्करी के माध्यम से भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने यह ठान लिया है कि हजारों घाव देकर भारत को लहुलुहान कर देगा, लेकिन उसे इसमें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर इस हमले की जांच की जा रही है। पुलिस की फारेंसिक टीम सीन आफ क्राइम से सारे सुराग इकट्ठे कर रही है।

पाकिस्तान हैंडलरों के इंडिया लिंक की तलाश जारी
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में जो भी लोग हैं, उन्हें अब माफ नहीं किया जाएगा। हम पाकिस्तान हैंडलरों के इंडिया लिंक की तलाश कर रहे हैं। यह लोग अमेरिका, इंग्लैंड कहीं भी जाकर बैठ जाए, उन्हें वापस भारत लाया जाएगा। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बुजदिली वाला हमला रात के समय में किया
 पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी ने कहा कि यह रात के समय में किया गया हमला बुजदिली का हमला है। जहां तक पुलिस सुरक्षा को लेकर टाइम टू टाइम ड्रिल करती हैं। किसी भी कीमत पर देश का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

गोल्डी बराड़ के लिए यूएस के संपर्क में
गोल्डी बराड़ के अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा नहीं बोलेंगे। सीएम भगवंत मान इस मामले में बयान दे चुके हैं। हालांकि यूएसए व दूसरे देशों की एजेंसियों के संपर्क में हैं। उन्होंने पत्रकारों को कहा कि थोड़ा इंतजार करें, जल्दी ही सब कुछ साफ हो जाएगा।

गैंगस्टर लंडा के साठ से अधिक गुर्गे पकड़े
जब पत्रकारों ने कहा कि गैंगस्टर लंडा का यह भी इलाका है। उसने भी कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में पुलिस थानों व चौकियों पर हमले की धमकियां दी थी। इस पर डीजीपी ने कहा कि लंडा के 60 से अधिक गुर्गे पकडे़ गए हैं। वहीं, यह कार्रवाई आगे भी चलेगी। उन्होंने कहा कि वह लंडा को नहीं छोड़ेंगे, जल्दी ही उसे भारत लेकर आएंगे।


200 से अधिक ड्रोन आए हैं
डीजीपी ने कहा कि सरहद पार से एक साल में 200 से अधिक ड्रोन आए हैं। गत एक महीने में यह संख्या बढ़ी है, जबकि पुलिस व बीएसएफ ने काफी संख्या में ड्रोन मार गिराए हैं। हथियार व हेरोइन पकड़ी है। उन्होंने कहा कि इससे दुश्मन देश अब हारा हुआ महसूस कर रहा है, जिस वजह से इस तरह के कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed