{"_id":"63876e1b3dc67e616f29ad03","slug":"terrorist-absconding-from-amritsar-mental-hospital-nabbed-from-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतसर के मेंटल अस्पताल से फरार आतंकी गुरदासपुर से काबू, बिना नंबर की एक्टिवा भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: अमृतसर के मेंटल अस्पताल से फरार आतंकी गुरदासपुर से काबू, बिना नंबर की एक्टिवा भी बरामद
Wed, 30 Nov 2022 08:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:24 PM IST
सार
सीआईए स्टाफ और थाना सिटी पुलिस ने गांव मान कौर सिंह बाईपास के पास स्थित एक पैलेस के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी को बिना नंबर एक्टिवा सहित काबू किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के मेंटल अस्पताल से फरार होने वाले आतंकी को गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी प्रिथीपाल सिंह ने बताया कि आशीष मसीह निवासी गांव गोहत पोखर (गुरदासपुर) के खिलाफ 20 जनवरी 2022 को दीनानगर से दो अंडर बेरल ग्रेनेड, एक अंडर बेरल ग्रेनेड लांचर, नौ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, दो टाइमर सेट और तीन किलो 700 ग्राम आरडीएक्स बरामदगी के मामले में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल गुरदासपुर भेज दिया था। 29 अगस्त 2022 को उसे इलाज के लिए मेंटल अस्पताल अमृतसर में दाखिल करवाया गया था। जहां से वह तीन सितंबर को पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया था। सीआईए स्टाफ और थाना सिटी पुलिस ने गांव मान कौर सिंह बाईपास के पास स्थित एक पैलेस के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी को बिना नंबर एक्टिवा सहित काबू किया गया।
विज्ञापन