{"_id":"5ba13fa3867a557ff666b5b5","slug":"teenager-pregnant-after-rape-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः किशोरी से युवक ने की हैवानियत, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः किशोरी से युवक ने की हैवानियत, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एक किशोरी के साथ दुराचार के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। बीते सोमवार को पेट में दर्द की शिकायत पर किशोरी को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां पता चला कि वह करीब 5 से 6 माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
महिला पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आरोपी की पहचान परिवार के पुराने जानकार के रूप में बताई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौशाद (19) के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसी ने किशोरी से दुराचार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चंडीगढ़ में बच्चियों से छेड़छाड़ और दुराचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके बाल अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस-प्रशासन कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन