फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teasing with Girl by Punjab Policemans

शर्मनाक! युवती से की छेड़छाड़, संग रात बिताने को कहा

Thu, 05 Jun 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 05 Jun 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
Teasing with Girl by Punjab Policemans

लगातार दागदार हो रही पंजाब पुलिस की खाकी वर्दी ने फिर शर्मसार करने वाली हरकत की है। थाना पट्टी के प्रभारी के साथ तैनात दो गनमैनों ने कंडियाला रोड निवासी युवती से पहले छेड़छाड़ की, फिर उनके साथ एक रात गुज़ारने को कहा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं दोनों ने इसके बदले में उसे पांच हज़ार रुपये का आफर भी दिया। युवती जब शिकायत लेकर थाना पट्टी पहुंची तो प्रभारी ने शिकायत लेने से साफ मना कर दिया। अब मामला एसएसपी दरबार पहुंचते ही जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रात गुजारने को और पैसे देने को कहा

Teasing with Girl by Punjab Policemans

तरनतारन जिले के कस्बा पट्टी के कंडियाला रोड युवती ने शिकायत दी कि 19 अप्रैल को वह अपनी बहन का एक्सरे कराने के लिए बाज़ार गई। वहां से दवा लेने के लिए जब वह मेडिकल स्टोर की ओर जाने लगी तो पट्टी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह औलख के गनमैनों जगजीत सिंह व सुरजीत सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

दोनों मुलाजिमों ने खाकी का रौब दिखाते हुए उसे रात गुजारने को कहा। उक्त पुलिस कर्मियों ने एक रात के बदले उसे दो हज़ार रुपये देने का आफर दिया तो दूसरे ने कहा- कि पैसे कम हैं तो पांच हज़ार रुपये दे देंगे।

इंस्पेक्टर ने शिकायत लिखने से ‌किया मना

Teasing with Girl by Punjab Policemans
युवती ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन जब थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देने पहुंचे तो थाने में बैठे इंस्पेक्टर ने उनकी शिकायत लेने से मना कर दिया और कहा कि ऐसे मामलों को उजागर नहीं करते। युवती के मुताबिक थाना प्रभारी ने धमकी दी कि अगर जुबान खोली तो झूठा मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी के सामने पेश हुई तो हुआ मामला दर्ज

Teasing with Girl by Punjab Policemans

गुरू ज्ञान नाथ वाल्मीकि संगठन की महिला अध्यक्ष हरबरिंदर कौर उसमां ने एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल के सामने युवती को पेश करके लिखित शिकायत दी। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी (एच) रणबीर सिंह को सौंप दी है।

एसपी (एच) रणबीर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस मामले में दोनों पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनके बयान कलमबंद किए हैं। अब पीडि़ता के बयान दर्ज किए जाने हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed