फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher recruitment scam: SIT arrested co-accused from Bhiwani

टीचर भर्ती घोटाला: एसआईटी ने भिवानी से सहआरोपी को दबोचा

Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment scam: SIT arrested co-accused  from Bhiwani
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
टीचर भर्ती घोटाले में यूटी पुलिस की एसआईटी ने बृजेंद्र नैन नामक सहआरोपी को गिरफ्तार किया है। सोनीपत निवासी बृजेंद्र को भिवानी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन


केस के जांच अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार के अनुसार यूटी पुलिस की ओर से मामले में की गई यह पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले  दिनेश कुमार यादव को पुलिस ने पंजाब विजिलेंस से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उन्होंने कहा कि अब बृजेंद्र से मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। इसके लिए उसे लखनऊ और सोनीपत लेकर जाना है। उससे वे वाहन भी बरामद करने हैं, जिनमें वह कैंडिडेट्स को लेकर डील फाइनल करने के लिए अलग-अलग शहरों में गया था।
विज्ञापन


नैन पर आरोप है कि उसने दो कोचिंग इंस्टीट्यूट के 25 कैंडिडेट्स से 7-7 लाख रुपये में टीचर भर्ती का पेपर पास करवाने की डील फाइनल की थी। बृजेंद्र के पास सबसे अधिक कैंडिडेट्स सोनीपत से थे। इसके अलावा हरियाणा के अन्य हिस्सों से भी उसके पास कैंडिडेंट्स आए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

Teacher recruitment scam: SIT arrested co-accused  from Bhiwani
गिरफ्तार - फोटो : file photo
यूटी शिक्षा विभाग ने पिछले साल 1150 जेबीटी और टीजीटी टीचरों की भर्ती की थी। इसके बाद विजिलेंस जांच में सामने आया था कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से तीन दिन पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के हाथों में था। इसके लिए दलालों ने परीक्षार्थियों से सात-सात लाख रुपये लिए थे।

पंजाब विजिलेंस की पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने कबूला था कि टीचर भर्ती घोटाले में धांधली हुई है। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ने  एक रिपोर्ट यूटी प्रशासन और पुलिस को भेजी थी और मामले की छानबीन करने को कहा था। शिक्षक भर्ती घोटाले के सामने आने पर यूटी पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। इसका नेतृत्व एसपी रवि कुमार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed