फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher rape child last one year at jhajjar gurukul

गुरुकुल में आचार्य एक साल से बच्चे से करता रहा कुकर्म

Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
teacher rape child last one year at jhajjar gurukul

गुरुकुल झज्जर में 9 कक्षा के एक विद्यार्थी के साथ आचार्य चंद्रदेव द्वारा पिछले एक साल से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्चा भिवानी का रहने वाला है तथा पिछले एक साल से उसके साथ कुकर्म किया जा रहा था।

विज्ञापन


इस घटना के साथ आचार्य चंद्रदेव व गुरुकुल फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इससे पहले भी आचार्य चंद्रदेव पर गुरुकुल के ही एक विद्यार्थी के साथ कुकर्म किए जाने के आरोप लगे थे। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है तथा पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया है। वही आचार्य चंद्रदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन


भिवानी निवासी एक व्यक्ति ने अपने बच्चे को पढ़ने के लिए झज्जर गुरुकुल में दाखिला दिलाया हुआ है। फिलहाल बच्चा 9वीं कक्षा में है। कुछ दिन पहले बच्चा अपने घर गया हुआ था। मंगलवार को जब उसका पिता उसे गुरुकुल छोड़ने के लिए आने लगा तो उसने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल के दौरान कई बार उसके साथ कुकर्म

teacher rape child last one year at jhajjar gurukul

बच्चे ने बताया कि वहां पर उसके साथ आचार्य चंद्रदेव एक साल से दुराचार कर रहा है। एक साल के दौरान कई बार उसके साथ कुकर्म किया जा चुका है। इस पर उसके पिता ने बाल अधिकार के लिए काम करने वाली संस्था परिवर्तन से संपर्क किया। उसके बाद शिकायत भिवानी एसपी व बाल कल्याण अधिकारी को दी गई।

वहां से एसपी ने मामले की पूरी कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष को झज्जर पुलिस के पास भेज दिया। एसपी सुमित कुमार ने मामले की जांच झज्जर थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल ले आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी धीरज कुमार व सीआईए प्रभारी सतीश देशवाल भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।

वर्जन:::::
आचार्य चंद्रदेव के खिलाफ कुकर्म किए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
धीरज कुमार, डीएसपी, झज्जर

वर्जन:::::
आचार्य चंद्रदेव पिछले एक साल से गुरुकुल विद्यार्थी के साथ कुकर्म कर रहा था। पहले भी एक बच्चे ने उन पर आरोप लगाया था, मगर उन्हें शायद आचार्य चंद्रदेव ने खरीद लिया था। इस मामले में अगर चंद्रदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तो हमारी संस्था आंदोलन शुरू कर देगी।
संजीव तक्षक, पदाधिकारी, परिवर्तन संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed