शिक्षक ने दोस्त को सौंपी शिक्षिका पत्नी, नशा उतरते ही ऐसे आई अक्ल ठिकाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षिका को पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने शराब के नशे में उसे दोस्तों को सौंप दिया। रोहतक की रहने वाली उस शिक्षिका की शादी एक साल पहले सोनीपत के शिक्षक संग हुई थी और उसी समय से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
पति ने नशा उतरने पर पत्नी से माफी भी मांगी, लेकिन पत्नी ने उस घटना के लिए पति को माफ नहीं किया और महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। रोहतक की रहने वाली शिक्षिका की शादी एक साल पहले सोनीपत की एक कालोनी में रहने वाले शिक्षक संग हुई थी।
शिक्षिका ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने दहेज लेकर आने में असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
दहेज के लिए उत्पीड़न भी करते रहे ससुराल वाले
आरोप है कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर में आता था और उसके साथ मारपीट करता था। उसके परिवार वाले घर से बाहर जाते थे तो वह अपने दोस्तों को बुलाकर घर ले आता था और उनके साथ बैठकर शराब पीता था। वे नशे में होने पर शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करते थे और एक दिन नशे में उसके पति के दोस्त ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
उसने किसी तरह से खुद को बचाया और पति को सुबह के समय पूरा मामला बताते हुए कार्रवाई की बात कही। जिस पर उसके पति ने नशे में यह सबकुछ होने की बात कहते हुए माफी मांग ली। उसके बाद भी पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ।
इसको लेकर कई बार मायके और ससुराल वालों की पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करते रहे। आखिर में तंग होकर शिक्षिका ने ससुराल वालों के अलावा दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पति के दोस्त पर मुकदमा दर्ज कराया। महिला थाने की जांच अधिकारी एसआई सुशीला ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें अभी जांच की जा रही है, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।