फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tarntaran Police solved case of murder of gym owner in village Ghariyala

TarnTaran Murder: जिम मालिक की हत्या में खुलासा, पुलिस के सामने आई ऐसी सनसनीखेज सच्चाई... सब रह गए हैरान

Wed, 08 Nov 2023 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (अमृतसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (अमृतसर) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 04:12 PM IST
सार

रणजीत की पत्नी का अफेयर चल रहा था। इससे अनजान रणजीत सिंह ने 8 साल तक विदेश में पैसा कमाकर गांव में नया जिम खोला था। अपने देश में ही मेहनत कर जिंदगी गुजारने का सपना लेकर 38 वर्षीय रणजीत 7 महीने पहले विदेश से लौटा था। 
 

विज्ञापन
Tarntaran Police solved case of murder of gym owner in village Ghariyala
तरनतारन में जिम मालिक की हत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

तरनतारन के गांव घरियाला में सोमवार रात को जिम मालिक रणजीत सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने रणजीत की पत्नी बलजीत कौर को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी महावीर सिंह और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तरनतारन के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आते गांव घरियाला में सोमवार देर रात एक जिम मालिक रणजीत सिंह की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तरनतारन में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, सभी के मुंह पर लगी थी टेप
विज्ञापन
विज्ञापन


रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव घरियाला करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले ही गांव लौटा था और जिम चलाता था। जब रणजीत को गोली मारी गई तब वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। अब पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई है। 


दरअसल, रणजीत की पत्नी का अफेयर चल रहा था। इससे अनजान रणजीत सिंह ने 8 साल तक विदेश में पैसा कमाकर गांव में नया जिम खोला था। अपने देश में ही मेहनत कर जिंदगी गुजारने का सपना लेकर 38 वर्षीय रणजीत 7 महीने पहले विदेश से लौटा था। 

सोमवार रात डेढ़ बजे पत्नी के प्रेमी महावीर सिंह ने घर में घुसकर रणजीत सिंह पर चार फायर किए। छाती और गले में गोली लगने से रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रणजीत की पत्नी बलजीत कौर को गिरफ्तार कर महावीर सिंह और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed