फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tantrik father and his tantrik mother killed little boy and girl at bathinda of punjab

बाप और दादी ने दो मासूमों को तड़पा तड़पाकर मार डाला, इस वजह से की गई दरिंदगी

Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
tantrik father and his tantrik mother killed little boy and girl at bathinda of punjab
ब​ठिंडा में तांत्रिक पिता ने मार डाले अपने दो बच्चे
जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, वहीं बाप दरिंदा बन गया। उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपने मासूम बेटे और बेटी को तड़पा तड़पा कर मार डाला। घटना पंजाब के बठिंडा की है। गांव कोटफत्ता में बुधवार को अंधविश्वास में तांत्रिक दादी और पिता ने मिलकर अपने दो मासूम बच्चों को पीटा, फिर करंट लगाकर उनका कत्ल कर दिया। वहीं बच्चों की मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने देर शाम आरोपी दोनों गांव कोटफत्ता निवासी निर्मल कौर और उसके बेटे कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। आरोपियों को शक था कि बच्चों में भूत है, इसलिए उन्होंने अपने मासूम बच्चों का कत्ल कर दिया।  पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों बच्चों रणजोत सिंह (5) और अनामिका (3) को जबरन एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन


इसका उनकी मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी पीट डाला। वे कुछ मंत्रों का जाप करने लगे। पिटाई के बाद मासूम बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनको करंट भी लगाया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में उन्हें जीवित करने के लिए मुंह में ट्यूब लाइट तोड़कर कांच भी डाला गया। इस दौरान लगातार बच्चों की मां के चीखने की आवाजें आने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में जानकर पुलिस भी दंग रह गई।जब तक पुलिस पहुंची तब तक देरी हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह सोही ने बताया कि बच्चों की मां और बुआ की हालत गंभीर बनी है, जिनको डाक्टरी सहायता दी जा रही है।

अकसर घर पर आते जाते थे तांत्रिक, बेटा था अंधभगत

tantrik father and his tantrik mother killed little boy and girl at bathinda of punjab
ब​ठिंडा में तांत्रिक पिता ने मार डाले अपने दो बच्चे
पुलिस को दी शिकायत में मृतक बच्चों की मां ने बताया कि उसकी साथ निर्मल कौर और पति कुलविंदर सिंह दोनों तांत्रिक हैं और उनके अन्य तांत्रिकों के साथ संबंध हैं। तांत्रिक अक्सर उनके घर आते जाते रहते थे क्योंकि, महिला खुद को एक शक्ति समझती थी। उसका बेटा कुलविंदर उसका भगत बना हुआ था और दोनों मिलकर तंत्र विद्या के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाते थे।

मंगलवार रात निर्मल कौर (55) ने सिद्धि प्राप्त करने का एलान किया और इसके लिए बच्चों की बलि देने की योजना बनाई। इस काम के लिए उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पोता-पोती को चुना। साथ ही सभी को भरोसा दिया कि वह बलि लेने के बाद बच्चों को जिंदा कर देगी।

...मैं भी आहत हूं इस घटना से, सख्त कार्रवाई होगी
यह बहुत घिनौना काम है, मैं खुद इसे देखकर आहत हुआ हूं। दोनों आरोपी मां-बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची थी। बच्चों की मां और बुआ की हालात बेहद खराब है, जिन्हें डॉक्टरी सहायता दी जा रही है। ^
- स्वप्न शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed