फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tantrik arrested for indecent act in Nangal of Punjab

Punjab: शादी के बाद नहीं हो रहा था बच्चा, बहू को तांत्रिक के पास लेकर पहुंची सास, फिर जो हुआ, वह होश उड़ा देगा

Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
सार

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्जकर तांत्रिक व महिला की सास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला का पति तीन वर्षों से विदेश में है।

विज्ञापन
Tantrik arrested for indecent act in Nangal of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नंगल पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर सास और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तांत्रिक पर विवाहित महिला से अश्लील हरकतें करने का आरोप है। थाना प्रभारी दानिशवीर ने कहा कि उपमंडल नंगल के एक गांव की महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी 2017 में हुई थी लेकिन शादी के बाद कोई बच्चा न होने पर सास उसे गांव के ही तांत्रिक के पास लेकर गई। इसके बाद तांत्रिक ने हवन करवाने की बात कही। 

विज्ञापन


साथ ही कहा कि यह हवन कुछ गंदा होता है। बावजूद इसके ससुराल वाले इस हवन को कराने के खातिर तैयार हो गए और तांत्रिक ने उसके घर आकर हवन पाठ शुरू किया। इस दौरान उसकी सास को बाहर निकाल तांत्रिक ने उसे निर्वस्त्र कर शहद और केले के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देख शिकायतकर्ता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्जकर तांत्रिक व महिला की सास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। जहां से कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला का पति तीन वर्षों से विदेश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed