फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle with men in name of job in railway, accused arrest

रेलवे में नौकरी दिलवाने का सपना दिखा ठगी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 31 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
swindle with men in name of job in railway, accused arrest
गिरफ्तार

मोहाली पुलिस ने ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया जो लोगों को रेलवे में नौकरी दिलवाने का सपना दिखाकर ठगता था। राजपुरा से गिरफ्तार आरोपी की पहचान महिंदर सिंह निवासी हाउस नंबर तीन जग्गी कॉलोनी राजपुरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कई महीने से आरोपी की तलाश में थी। आरोपी के बारे में सूचना मिलते ही थाना फेज-8 की पुलिस ने पूरे इलाके में जाल बिछा दिया था। जैसे ही आरोपी देर रात अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं, आरोपी के पकड़े जाने की जैसे ही खबर लोगों तक पहुंची तो वह फेज-8 थाने में पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा है। वहीं, पुलिस भी मान रही है कि आरोपी काफी शातिर है। वहीं, पुलिस आरोपी के अन्य लिंक भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बेटी तो किसी को भाई बनाकर ठगा: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी काफी शातिर था। वह पूरी प्लानिंग से घर से कार में निकलता था। उसके साथ एक महिला भी रहती थी। वहीं, रेलवे अधिकारियों की ड्रेस में रहता था। जहां भी उसे लगता था कि युवक उसकी बातों में आ सकते हैं। वह उन्हें अपना शिकार बना लेता था। इस दौरान वह हमेशा ही रिश्ता बनाकर बात करता था। किसी को बेटी तो किसी को भाई बनाकर उसने अपना शिकार बनाया है।

विकलांग से लेकर पुजारी तक को ठग चुका है

swindle with men in name of job in railway, accused arrest
गिरफ्तार - फोटो : arrest

आरोपी का मेन उद्देश्य पैसा कमाना होता था। वह विकलांग से लेकर पुजारी तक को ठग चुका है। आरोपी ग्रामीण एरिया के लोगों को निशाना बनाता था। इनमें पंजाब के होशियारपुर, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, नकोदर, पटियाला व आनंदपुर शामिल हैं।

नौकरी पाने को लोगों ने लिया लोन
आरोपी लोगों को ऐसे तरीके से रेलवे की नौकरी के सपने दिखाता था कि लोग हर हालत में नौकरी हासिल करना चाहते थे। ऐसे में लोग लोन लेकर तक उसे रकम देते थे। फेज-8 थाने में पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक व्यक्ति के पास 30 हजार में अपनी बाइक गिरवी रखी हुई। वहीं, आनंदपुर साहिब की महिला कर्मजीत कौर ने बताया कि उसने तीन हजार के लिए अपना सोना गिरवी रखा हुआ है।

ऐसे करता था ठगी
आरोपी सरकारी पेपरों का पूरा ध्यान रखता था। जिस दिन पेपर होता था। उस दिन वह शिकार को पेपर देने के लिए बुलाता था। साथ ही उन्हें दो फोटो व आइडी प्रूफ साथ लेकर आने को कहता था। जैसे ही वह सेंटर के बाहर पहुंचता था।

इसके बाद उसका मोबाइल बंद करवा लेता था। साथ ही मोबाइल की बैटरी व सिम जमा करवाने के बहाने हासिल कर लेता था। इसके बाद वह दूसरे रास्ते से निकल जाता था। वहीं, ठगा गया व्यक्ति लाइनों में खड़े रहकर धक्के खाता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed