फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 2.69 crore in name of investment

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2.69 करोड़ की ठगी

Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
swindle of 2.69 crore in name of investment

फेज-1 में एक महिला इन्वेस्टमेंट के नाम पर कई लोगों से 2.69 करोड़ की ठगी कर अंडरग्राउंड हो गई। थाना फेज-एक में आरोपी महिला इंद्रजीत कौर रोजी के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शिकायतकर्ता सविता ने अंदेशा जताया है कि आरोपी महिला अपने परिवार संग विदेश भाग सकती है। ऐसे में उसके परिवार के पासपोर्ट तुरंत जब्त किए जाएं।

विज्ञापन


सविता ने बताया कि वह शुगर की मरीज है। उसका जीवन इंसुलिन पर निर्भर है। उसके पति एक मामूली पेंटर हैं। बेटा कंप्यूटर रिपेयर और छोटी बेटी ब्यूटी पार्लर का काम कर गुजारा करते हैं। उसने बताया कि ढाई साल पहले वह उस समय इंद्रजीत कौर के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन


जब वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक हेल्थ कैंपस में काम करती थी। इंद्रजीत कौर ने उसे बताया था कि उसकी फैक्टरी में एक लाख रुपये इन्वेस्ट करने के बदले में चार हजार रुपये मिलते हैं। पर उसमें शर्त है कि उनकी फैक्टरी के मुलाजिम ही इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उसकी बातों में आकर अपने जमा किए पैसे उसे दे दिए। इंदरजीत कौर ने कहा कि इस स्कीम के बारे में वह अन्य लोगों को भी जागरूक करे।

ऐसे बनाया विश्वास
: सविता के मुताबिक उसने जुलाई 2013 में डेढ़ लाख रुपये दिए। जो उसने शर्त मुताबिक दो साल में वापस कर दिए। निर्धारित समय पर उसे इन्सेंटिव भी मिलता रहा। इससे उसका इंदरजीत कौर पर विश्वास बन गया। इसके बाद उसने अपनी पहचान के कई लोगों के पैसे इकट्ठे करके इंद्रजीत कौर को दिए। सिक्योरिटी के रूप में इंद्रजीत कौर ने अपने चेक उन्हें दे दिए थे।

मकान बेचकर लगाए बीस लाख: सविता ने बताया कि इंद्रजीत कौर की बहन अवनीत कौर ने उसके साथ मिलकर फेज-दो में बुटीक का काम शुरू किया। उसने अपना हिमाचल प्रदेश वाला मकान बीस लाख रुपये में बेचकर वहां पैसे इन्वेस्ट किए। सविता के मुताबिक कुछ समय तक इंद्रजीत कौर उन्हें इनसेंटिव देती रही। पर बाद में पैसे वापस करने का समय 30 मार्च 2015 देकर चली गई। फरवरी-2015 से वह अचानक भूमिगत हो गई।

पति नहीं बताता कहां है पत्नी, बेटा देता है धमकियां
: सविता ने बताया कि जिन लोगों से उसने पैसे उन्हें दिलाए थे। वे लोग उससे पैसे मांग कर तंग करते हैं। दूसरी तरफ इंद्रजीत कौर का पति गुरदीप सिंह कहता है कि उसे पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वह घर में किसी को प्रवेश नहीं करने देता। सविता के मुताबिक इंद्रजीत कौर का बेटा हिमाचल प्रदेश के किसी कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रहा है। वह उन्हें धमका कर गया है। साथ ही उससे उसकी मां के चेक व अन्य चेक ले गया है। इंद्रजीत कौर लोगों को कहती थी कि उसकी फैक्टरी में बहुत बड़ी मशीन लगाई जा रही है। जिसका इन्सेंटिव ढाई गुना दिया जाएगा।

एसएसपी से मिलेंगे पीड़ित: जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने इंद्रजीत कौर, उसके पति गुरदीप सिंह, लड़के व लड़की के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। मामले में डीए लीगल की राय ली गई। इसके बाद इंद्रजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


पीड़ित परिवारों की एडवोकेट व फेज-एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की कानूनी सलाहकार अमरदीप कौर ने कहा कि वह दोबारा पीड़ित परिवारों को लेकर एसएसपी को मिलेंगी। इंद्रजीत कौर के पति व बच्चों के नाम भी एफआईआर में शामिल करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed