{"_id":"57714ad74f1c1b775e79a997","slug":"swindle-change-of-atm-card-with-woman-and-removed-24-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मदद के बहाने युवक ने एटीएम कार्ड बदल निकाले 24 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की मदद के बहाने युवक ने एटीएम कार्ड बदल निकाले 24 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : getty images
युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से अज्ञात युवक ने सेक्टर- 22डी स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम से 24 हजार रुपये निकाल लिए। युवती की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-70 मोहाली निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को सेक्टर-22डी के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में रुपये निकालने लिए गई थी। दो बार कोशिश करने के बाद भी पैसा नहीं निकला। वहां पर एक युवक खड़ा था। युवक ने सिमरन की मदद करने के लिए कहा और फिर उसका एटीएम लेकर उसने भी ट्राई किया, लेकिन पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन
जब सिमरनजीत वहां से जाने लगी तो उस युवक ने पीड़िता को दूसरा एटीएम दे दिया। इसके बाद युवती वहा