{"_id":"5708f3924f1c1bee16c810c8","slug":"suicide-lady-suicide-crime-sangrur-suicide-punjab-suicide-punajb","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के तंग आकर विवाहिता ने दी जान, ससुराली फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना के तंग आकर विवाहिता ने दी जान, ससुराली फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड करने वाली महिला के परिजन
- फोटो : फाइल फोटो
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद सभी ससुराली फरार हो गए। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को मायके से चार लाख रुपये लाने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस ने मृतका के पति, देवर तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएचओ सदर इंदरपाल सिंह ने बताया कि खोखरकलां निवासी करनैल सिंह ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि करीब 6 साल पहले उसने अपनी बेटी अमनदीप कौर (28) की शादी गांव चट्ठा सेखवां के हरविंदर सिंह के साथ की थी।
शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा पैसा खर्च किया था और दो लाख रुपये नकद भी दिए थे। बेटी के ससुराल वालों की दहेज की भूख कम नहीं हुई और चार लाख लाने का दबाव बनाकर रोजाना ही उसकी बेटी से मारपीट करते रहे। शनिवार की सुबह भी ससुराल वालों ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा किया जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
करनैल सिंह ने कहा कि बेटी की मौत की सूचना भी पुलिस ने ही उन्हें दी थी। उन्होंने मांग की कि उनकी बेटी के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। एसएचओ ने कहा कि मृतका के पति हरविंदर सिंह, देवर प्रगट सिंह और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतका की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दी गई है।