फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, chandigarh suicide, sector 28 suicide, chandigarh police, chandigarh

सेक्टर 28 के जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Thu, 14 Apr 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 14 Apr 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
suicide, chandigarh suicide, sector 28 suicide, chandigarh police, chandigarh
सुसाइड - फोटो : demo pic
सेक्टर-28 स्थित जंगल में वीरवार दोपहर पेड़ पर एक व्यक्ति को फंदे पर लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीसीआर ने व्यक्ति को पेड़ से उतार कर जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहां, ड्यूटी डाक्टरों ने इलाज के दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के चार बेटियों सहित 7 बच्चे हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान सेक्टर-30 निवासी पर्वेश्वर(50) के रूप में हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पर्वेश्वर काफी समय से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था। पर्वेश्वर के आय के श्रोत में सेक्टर-29 स्थित रेहड़ी लगाने का काम करता था। वही, पोस्टमार्टम रूम में जांच के दौरान व्यक्ति के शरीर में कही भी चोट के निशान नही मिले है। इसलिए, पूरी जांच के बाद पुलिस इसको सुसाइड मानकर मामले की जांच में लगी है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पर्वेश्वर को उसने बुधवार देर रात सेक्टर-28 से रस्सी खरीदते देखा था। हालांकि, उसको पर्वेश्वर के इस कदम का अंदाजा नही था। फिलहाल, सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


सात बच्चों को छोड़ गया बेसहारा:
पुलिस के अनुसार पर्वेश्वर ने सबसे बड़ी बेटी की शादी कर दी थी, जबकि, छह बच्चों का पालन पोषण करना है। वहीं, पुलिस के अनुसार पर्वेश्वर नशे की आदि था और आर्थिक तंगी से बेहद परेशान रहता था। शायद इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस अधिकारिक पुष्टि करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed