फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by married lady after message on whatsapp to husband

‘आई एम सॉरी, अब मुझे जाना होगा’ मैसेज भेज लगाई फांसी

Sun, 06 Sep 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 06 Sep 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
suicide by married lady after message on whatsapp to husband

दिल्ली के बच्चे की तरह विवाहिता ने पति को व्हाट्सऐप पर मैसेज लिखा और फंदा लगा लिया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। विवाहिता ने अपने पति को व्हाट्स अप पर मैसेज भेजते हुए माफी मांगी और फांसी लगा ली। हालांकि महिला ने आत्महत्या क्योंकि इसका पता नहीं चल पाया है। मामला विशाल कॉलोनी का है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नए बस स्टैंड के पास विशाल नगर निवासी अंजू बाला ने आत्महत्या करने से पहले अपने पति को व्हाट्सअप पर मैसेज भी भेजा है। अंजू ने अपने पति जितेंद्र को व्हाट्सऐप पर यह मैसेज सुबह 10:50 पर भेजा था। जबकि घटना की जानकारी शाम चार बजे लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पति उस समय बाहर था। काफी देर बाद मैसेज देखा। उसके बाद मकान मालिक को फोन किया और खुद कुछ देर बाद घर पहुंचा। तब तक अंजू फांसी लगा चुकी थी। सूचना पर नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कमरे का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक तीन मैसेज किए पति को

suicide by married lady after message on whatsapp to husband

अंजू ने मैसेज में अपने पति से माफी मांगने के साथ ही लिखा है कि ‘मेरा जो भी सामान आपको देना हो तो वह मरे घर कुराना ही दे देना। मुंडलाना मत लेके जाना नही तो मुझे बहुत बुरा लगेगा, सच में...।

तीसरे मैसेज में अंजू ने लिखा है कि ‘अपने घर वालों को उनकी ज्वैलरी दे देना जो मेरे बैग में रखी है। जबकि तीसरे मैसेज में लिखा है कि मेरी खातिर वो सेंटर जरूर खोलना, मुझे अच्छा लगेगा। हालांकि यह खुलासा नहीं हो सका कि कौन सा सेंटर खोलना चाहती थी। सूत्रों के अनुसार पति जितेंद्र पुलिस को बताया कि एजुकेशन सेंटर खोलने की ख्वाहिश थी अंजू की।

किराए के घर में रहते थे पति-पत्नी
अंजू और उसका पति जितेंद्र दिसंबर में ही विशाल नगर में रहने आए थे। यहां वे किराए के मकान में रहते थे। अंजू का मायका पानीपत जिले के कुराना गांव का है, जबकि ससुराल सोनीपत के मुंडलाना गांव में है लेकिन दिसंबर 2014 से पति पत्नी दोनों परिवार से अलग रोहतक में किराए के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed