पंजाबः धरने पर बैठे किसान ने खाया सल्फास, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। धरने पर बैठे एक किसान ने धरनास्थल पर ही सल्फास खाकर सुसाइड कर ली। मृतक किसान का नाम सुखदीप सिंह बताया जा रहा है। वह बठिंडा के गांव चुघेकलां का रहने वाला था।
सुसाइड करने से पहले उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा है कि वह कर्ज नहीं उतार पर रहा है। इसलिए परेशान होकर जान दे रहा हूं।
सल्फास निगलने के बाद किसान की हालत खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
6 दिन से धरने पर बैठे हैं किसान
मिली जानकारी के अनुसार, बठिंडा में 6 जिलों के किसान सफेद मक्खी के कारण कपास की फसल खराब होने से धरने पर बैठे हुए हैं। अभी दो दिन पहले इस धरने में सांड घुस गया था, जिसमें काफी महिलाएं घायल हो गई थी। उसके बाद आज सवेरे एक किसान ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि किसान ने सवेरे 4 बजे घटनास्थल पर ही सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद सल्फास निगल लिया। पिछले 6 दिन से किसानों का पक्का मोर्चा चल रहा है। इस समय घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।