फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sucide of BJP district vice president daughter

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बेटी ने लगाया फंदा

Thu, 13 Mar 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 13 Mar 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
sucide of BJP district vice president daughter

विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर व पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं की दोहती एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई की बेटी ऋतिका शर्मा (14) ने बुधवार की देर रात को अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब ऋतिका द्वारा फंदा लगाए जाने के बाद उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। वीरवार की दोपहर माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


ऋतिका के आत्महत्या करने के कारण परीक्षा में रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आना बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने कहा कि ऋतिका इलाके में ही स्थित कान्वेंट स्कूल में 9वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसने क्लास की फाइनल परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट सोमवार को ही आया था। ऋतिका का रिजल्ट पिछले वर्ष से खराब आया था।

इसे लेकर ऋतिका परेशान थी। बुधवार देर रात को सब लोग खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में जाकर सो गए।
देर रात को उसने अपने कमरे में ही चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया।

फंदा लगाए जाने के दौरान ऋतिका के चीखने की आवाज सुन घर के सभी सदस्य उठ गए। जब वे उसके कमरे में पहुंचे तो ऋतिका चुन्नी के सहारे लटक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed