{"_id":"e1033952613128f21f41f8ea8847d3cf","slug":"students-beaten-by-operation-cell-commandos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सेल के कमांडोज ने युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन सेल के कमांडोज ने युवकों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 22 मोबाइल मार्केट की पार्किंग में वीरवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। युवकों ने आरोप लगाया कि आपरेशन सेल कमांडोज ने उन पर बिना किसी बात के डंडे बरसाए और गाड़ी के शीशे तोडे़।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद आरोपी कमांडोज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस उनको बचाने में लगी हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
एसडी कॉलेज के बीसीए के छात्र जगमन सिंह ने बताया कि वह वीरवार रात सेक्टर 22 की मार्केट की सड़क से जा रहा था तभी एक पुलिस की गाड़ी उसकी कार को रुकवा लिया और तीन चार कमांडो ने गाड़ी पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इससे गाड़ी का अगला शीशा भी टूट गया। जगमन ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकला तो उस पर एक कमांडो ने बंदूक तान दी और उस पर बंदूक की बट से भी हमला किया।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि समझ ही नही आया कि आखिर उसकी गाड़ी पर क्यों डंडे मारे गए। उसका क्या कसूर था। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। पीड़ित छात्र ने मौके पर पहुंची पीसीआर ने कमांडोज को मौके से भगा दिया।
पुलिस पर शिकायत वापस लेने का दबाव डालने का आरोप
एक अन्य युवक अभिषेक ने बताया कि वह बाइक पर मार्केट के अंदर घुसा और तभी उस पर पुलिस कर्मियों ने डंडे बरसा दिए। जिसकी वजह से वो वही पर गिर गया और उसको मामूली चोटें भी आई। मौके पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होते देख जगमन ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन जा कर आरोपी ने लिखित में कमांडोज के खिलाफ शिकायत दी। छात्रों का आरोप है कि उसके बाद भी किसी कमांडो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते रहे।
सतीश कुमार, डीएसपी ने बताया कि कमांडोज के खिलाफ मारपीट और गाड़ी तोड़ने की शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है। अगर कोई पुलिस कर्मचारी दोषी पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।