{"_id":"587fbe584f1c1bd804eff465","slug":"student-kidnapped-outside-dav-collage-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण, फोन कर परिजनों को दी गालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण, फोन कर परिजनों को दी गालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज की छात्रा को कालेज के बाहर से एक युवक अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसने उसके परिजनों और रिश्तेदारों को फोन कर उनसे अभद्रता की। सेक्टर-47 निवासी व्यक्ति ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा लेकिन वह फरार चल रहा है।
सेक्टर-47 निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी भतीजी सेक्टर-10 डीएवी कालेज से एमए कर रही है। मंगलवार को वह कालेज गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। कालेज में जाने के बाद पता चला कि उसकी भतीजी को मुकेरियां निवासी आशीष अरोड़ा कालेज के बाहर से कार में अपहरण कर ले गया है।
जब उन्होंने भतीजी के मोबाइल पर फोन किया तो पहले उसे काट दिया गया। इसके बाद आशीष ने अपने मोबाइल सेे उनको फोन कर गाली देनी शुरू कर दी। उसने दावा किया कि उसने उनकी भतीजी का अपहरण किया है।

Trending Videos
'युवक और छात्रा में पुरानी जान पहचान'
इसके बाद लड़की के चाचा ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद अपहरण और गाली गलौच व धमकाने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आशीष अरोड़ा के मुकेरिया स्थित घर पर छापा मारा तो वह घर से फरार मिला।
वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि आशीष अरोड़ा और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। इसके अलावा दोनों एक दूसरे को फोन पर मैसेज भी करते थे। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच आपस में पहले से ही दोस्ती है।
आरोपी युवक ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसकी मां के मोबाइल पर लड़की के सकुशल होने का मैसेज भी किया है। वहीं पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है, लेकिन पुलिस टीमें आशीष और छात्रा की तलाश कर रही हैं।