फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Step Father, Step Sister sold 14 Years Old Girl

14 साल की मासूम की आपबीती सुनकर रो देंगे

Sat, 21 Feb 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 21 Feb 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
Step Father, Step Sister sold 14 Years Old Girl

14 साल की मासूम की दर्दभरी दास्तां सुनकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। मामला रोहतक का है। एक पिता ने अपनी बेटी के साथ मिलकर नाबालिग सौतेली बेटी का सौदा कर दिया।

विज्ञापन


14 वर्ष की मासूम मोनिया (परिवर्तित नाम) किसी तरह चंगुल से बचकर भागी। मोनिया ने बताया कि उसे पिता और बहन के मंसूबों की भनक लगी तो वह भागकर हरिद्वार चली गई।
विज्ञापन


भीख मांग कर गुजारा करने वाली एक युवती सुमन और उसके भाइयों ने कुछ दिनों बाद उसे भिवानी छोड़ दिया। यहां से वह रोहतक आ गई और शुक्रवार को पुलिसकर्मी दिखाई दिया तो हिम्मत जुटाकर उसे आपबीती कह डाली। लड़की की मांग पर उसे हरिओम सेवा दल के आश्रम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिओम सेवादल के आश्रम में लाई गई मोनिया ने बताया कि 3 माह पहले वह खोखराकोट क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहते थे। उसके सौतेला पिता (मां का दूसरा पति) मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और शराबी है। उसके भाई छोटा मोटा काम करते थे।

भागकर जान बचाई, पुलिस को आपबीती सुनाई

Step Father, Step Sister sold 14 Years Old Girl

लड़की ने बताया कि उसकी सौतेली बहन और उसके पिता ने उसे खरैंटी गांव में बेच दिया। रात को गांव में ले जाया गया तो वह जैसे-तैसे वहां से भाग निकली। सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के बाद खरैंटी वालों ने उसे परेशान नहीं किया।

दोबारा घर नहीं गई और एक भीख मांगने वाली लड़की के साथ हरिद्वार चली गई। यहां उसने भी भीख मांगना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद वे उसे भिवानी छोड़कर चले गए। यहां कई दिन रहने के बाद मोनिया वापस रोहतक आ गई।

शुक्रवार को सुखपुरा चौक पर अकेली बैठी थी कि उसने एक पीसीआर देखी। पीसीआर में वही पुलिसकर्मी था, जिसके पास वह 3 माह पहले सिटी थाने में शिकायत करने पहुंची थी।

उसने पुलिस कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती, वह उसके पांव काटने की धमकी देता है। इसलिए वह अनाथ आश्रम में रहना चाहती है और उसे आश्रम में छोड़ दिया गया।

मामले की जांच को पहुंची बाल संरक्षण अधिकारी

Step Father, Step Sister sold 14 Years Old Girl

बाल संरक्षण अधिकारी पूनम को जब मोनिया की सूचना मिली तो वे उसकी जानकारी लेने आश्रम में पहुंची। पूनम ने बताया कि मोनिया का मेडिकल कराया गया है। अभी लड़की कुछ घबराई हुई लग रही है। वह बार-बार अलग-अलग बातें कर रही है। इसकी दो तीन दिन बाद काउंसिलिंग कराई जाएगी। संभव है स्थिति स्पष्ट हो जाए। परिजनों के बारे में किया गया खुलासा चौंकाने वाला है, इस बारे में बात की जाएगी।

बुखार से ग्रस्त मोनिया के नहीं बंद हो रहे आंसू
घटना का सदमा मोनिया के दिल पर इस कद्र है कि उसके आंसू बंद नहीं हो रहे हैं। उसे बुखार ने भी घेर लिया है। आश्रम में कार्यरत स्टाफ ने बताया कि वह अभी घबराई हुई है। उसे खाना खिलाने के बाद दवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed