फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sta, sta department, sta department chandigarh, clashed with youths, chandigarh

गाड़ी पास कराने आए युवक से अधिकारी की झड़प

Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
sta, sta department, sta department chandigarh, clashed with youths, chandigarh
कार - फोटो : Demo
कलाग्राम के सामने एसटीए विभाग के कार्यालय में वीरवार को सुबह झड़प हो गई। मामले की सूचना गाड़ी पास कराने आए चंडीगढ़ निवासी राहुल ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पहुंची।
विज्ञापन


लेकिन बाद में एसटीए विभाग के अधिकारी और गाड़ी पास करवाने आए राहुल के बीच समझौता हो गया। एसटीए विभाग के अधिकारी का कहना कि राहुल साढ़े 10 बजे के बाद गाड़ी लेकर आया और उसके पेपर भी पूरे नहीं थे।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने राहुल को मना किया। इसके बाद उसने हंगामा कर दिया। वहीं राहुल ने बताया कि वह अपनी छोटा हाथी गाड़ी पास कराने के लिए सुबह ठीक टाइम पर आया था। पेपर भी पूरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनकी गाड़ी में एक छोटा डेंट होने के चलते गाड़ी को पास करने से मना कर दिया गया। इसका उसने विरोध किया। इसके बाद अधिकारी उसे बुराभला कहने लगे, तो उसने पुलिस को सूचना दी।


राहुल ने बताया कि इसके बाद अपनी-अपनी गलती मनाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब एसटीए विभाग के अधिकारियों ने उसे अपनी गाड़ी पास करवाने के लिए शुक्रवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed