{"_id":"579fa87d4f1c1b56152b97b9","slug":"ssp-form-special-team-to-catch-snacron-in-chanidgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचरों को पकड़ने के एसएसपी ने लिए बनाई स्पेशल टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नैचरों को पकड़ने के एसएसपी ने लिए बनाई स्पेशल टीम
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्नैचिंग और चोरियों की लगातार हो रही वारदात से हुई किरकिरी के बाद एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित कर स्नैचरों को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगाने को कहा है। गौरतलब है कि शहर में लगातार एक हफ्ते से सुबह के वक्त स्नैचर महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले छह दिन में आठ महिलाओं की सोने की चेन बदमाश छीनकर फरार हो चुके हैं।
सोमवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई है। इस टीम छह पुलिस कर्मी होंगे जो कि सिर्फ पिछले दिनों हुई स्नैचिंग की वारदातों को सुलझाने के लिए काम करेंगे। एसएसपी ने बताया कि स्पेशल टीम 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेगी
पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों जो भी शहर में स्नैचिंग हुईं हैं, उसमें एक ही लड़का दो स्नैचिंग की वारदात में सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। एक बार वह युवक बाइक पर बैठकर स्नैचिंग कर भाग रहा है तो दूसरी फुटेज में वह एक्टिवा स्कूटर पर बैठकर स्नैचिंग के बाद अपने साथी के साथ फरार हो रहा है। उस लड़के की पहचान हो गई है और उसको जल्द गिरफ्तार कर अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा।