फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speeding car hits three people in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, रिक्शा चालक की मौत, साइकिल सवार दो लोग गंभीर

Sun, 29 Oct 2023 01:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 01:56 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है और चालक को भी काबू कर लिया है। 

विज्ञापन
Speeding car hits three people in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के शेरपुर चौक पर शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दीवार से जा भिड़ी। कार के चारों एयरबैग खुल गए। कार ने रिक्शा चालक समेत दो साइकिल सवारों को रौंद दिया। रिक्शा चालक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान हैबोवाल के दिलीप शाह के रुप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान प्रताप नगर निवासी राम बचन और उसके दोस्त प्रेमचंद के रुप में हुई है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है और चालक को भी काबू कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार सवार ढोलेवाल चौक से शेरपुर चौक की तरफ जा रहा था। शेरपुर चौक पर रफ्तार अधिक होने की वजह से कार बेकाबू हो गई। इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने साइकिल सवार रामबचन और प्रेमचंद को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने एक रिक्शे वाले को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी दीवार से जा भिड़ी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के चारों एयरबैग खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। संतुलन बिगड़ने के बाद साइकिल और रिक्शा को टक्कर मारी। लोगों का कहना है कि कार चालक गलत दिशा से आ रहा था। कार की टक्कर से रिक्शा चालक दिलीप शाह की मौके पर ही मौत हो गई। 


थाना डिविजन छह के एसएचओ बलविंदर कौर ने बताया कि कार चालक को भी मामूली चोट आई है। वह भी अस्पताल में भर्ती है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार कब्जे में ले ली गई है। बाकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed