{"_id":"c3bfa12816bc3abecf0533b472555494","slug":"speculative-for-quarter-final-match-of-world-cup-2-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल पर सट्टा लगाते 2 धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल पर सट्टा लगाते 2 धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा(हरियाणा)
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए धारूहेड़ा ने बुधवार को वर्ल्ड कप में खेले जा रहे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मैच को लेकर सट्टा लगाते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एलईडी, एक लैपटॉप और चार मोबाइल बरामद किए। पुलिस आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर सट्टा लगाने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा में सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने एक टीम तैयार कर भिवाड़ी मार्ग स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
टीम के पहुंचने ही दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने चारों तरफ घेराबंदी कर महेंद्रगढ़ जिले के गांव सीसोढ़ निवासी अमित और सोनू को मौके पर ही दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कमरे से एक एलईडी, लैपटॉप व चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए आरोपियों ने स्वीकार किया है, कि वह मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से कुछ कागजों में करीब पैंसठ हजार रुपये का हिसाब-किताब भी मिला है। पुलिस इस हिसाब-किताब के आधार पर सट्टा लगाने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इसके अलावा सटोरिये सट्टे का भाव किससे सेट करते थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
रिमांड पर लिया जाएगा
ओमप्रकाश, सीआईए, प्रभारी, धारूहेड़ा दोनों आरोपियों को वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा हो सके।