{"_id":"4bb2914c4d7048047318361d6a73c8c8","slug":"son-suicide-on-father-s-comment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की बात पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की बात पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 04 Mar 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरपाल नगर की गली नंबर नौ में बुधवार की दोपहर 13 वर्षीय छठवीं कक्षा के छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब गौरव (13) के पिता पवन कुमार घर खाना खाने के लिए आए। शव लटकता देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर थाना दरेसी और चौकी सुंदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
चौकी सुंदर नगर के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार ने कहा कि गौरव इलाके के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। उसके पिता पवन कुमार एक निजी फैक्टरी में काम करते था। कुछ साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी थी। पिता पुत्र एक ही कमरे में रहते थे।
विज्ञापन
गौरव का पढ़ाई करने का बिल्कुल दिल नहीं था। उसके फाइनल पेपर आने वाले थे। पिता पवन कुमार उसे पढ़ाई करने के लिए कहते थे। बुधवार की सुबह उसके पिता अपने काम पर चले गए। पीछे से गौरव घर में अकेला ही था।
विज्ञापन
इस दौरान उसने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोपहर के समय पवन कुमार खाना खाने के लिए घर आए तो अंदर बेटे का शव लटकता देखा। इस पर उनके होश उड़ गए। बेटी की लाश देखकर वह बिलखने लगे। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
इसके बाद पुलिस को घना की जानकारी दी गई। इस पर थाना दरेसी के अलावा चौकी सुंदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसआई ने बताया पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।