फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son murdered his father with friend in Bhatinda

पिता ने डांटा तो कलयुगी बेटे ने दोस्त संग रच डाली बड़ी साजिश, तबाह हो गया पूरा परिवार

Tue, 24 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Tue, 24 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Son murdered his father with friend in Bhatinda
सांकेतिक तस्वीर
एक पिता को अपने बेटे को डांटना महंगा पड़ गया। डांट से क्षुब्ध कलयुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पंजाब के बठिंडा के गांव जै सिंह वाला में पिता की ओर से अपने बेटे को डांटना इतना महंगा पडा कि बेटे ने दोस्त संग मिलकर अपने पिता सुखदेव सिंह की हत्या कर दी ।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी करनदीप सिंह और गुरनाम सिंह ने शव को एक पेटी में बंद कर दिया, जब शव से बदबू आने लगी तो आरोपियों ने शव को नहर में फैंक कर खुर्द-बुर्द कर दिया । मामला सामने आने पर थाना संगत पुलिस ने मृत्क की बहन मनजीत कौर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


 

आरोपियों ने शव को नहर में फेंका

Son murdered his father with friend in Bhatinda
सांकेतिक तस्वीर
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना संगत प्रभारी इंस्पैक्टर गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपी करनदीप सिंह जब छोटा था तो उसकी माता की मौत हो गई थी । जिस के बाद उसके पिता सुखेदव सिंह ने ही अपने लड़के करनदीप सिंह को पाला था । थाना प्रभारी ने बताया कि करनदीप सिंह समय पर घर नही आता था और रात को लेट आता था । जिस के चलते उसका पिता सुखदेव उसे डांटता था ।

इसी रंजिश के कारण करनदीप सिंह ने 28 मई को अपने दोस्त गुरनाम सिंह के साथ मिलकर पहले अपने पिता को दाल में नशीली गोलियां खिलाई जब उसके पिता को नींद आ गई तो दोनों आरोपियों ने सुखदेव सिंह की गर्दन पर गंडासा मारकर  हत्या कर दी । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने घटना छिपाने के लिए शव को घर की एक पेटी में बंद कर दिया लेकिन जब बदबू आने लगी तो दोनों आरोपियों ने शव को नहर में फैंक कर खुर्द बुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना का तब पता चला जब आरोपी करनदीप सिंह की बुआ अपने भाई की पूछताछ करने गांव आई तो घर में पेटी से बदबू आ रही थी । थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की बहन मनजीत कौर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed