{"_id":"5b55dc534f1c1be94b8b65ba","slug":"son-murdered-his-father-with-friend-in-bhatinda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा तो कलयुगी बेटे ने दोस्त संग रच डाली बड़ी साजिश, तबाह हो गया पूरा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा तो कलयुगी बेटे ने दोस्त संग रच डाली बड़ी साजिश, तबाह हो गया पूरा परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक पिता को अपने बेटे को डांटना महंगा पड़ गया। डांट से क्षुब्ध कलयुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पंजाब के बठिंडा के गांव जै सिंह वाला में पिता की ओर से अपने बेटे को डांटना इतना महंगा पडा कि बेटे ने दोस्त संग मिलकर अपने पिता सुखदेव सिंह की हत्या कर दी ।
हत्या के बाद आरोपी करनदीप सिंह और गुरनाम सिंह ने शव को एक पेटी में बंद कर दिया, जब शव से बदबू आने लगी तो आरोपियों ने शव को नहर में फैंक कर खुर्द-बुर्द कर दिया । मामला सामने आने पर थाना संगत पुलिस ने मृत्क की बहन मनजीत कौर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos
आरोपियों ने शव को नहर में फेंका
सांकेतिक तस्वीर
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना संगत प्रभारी इंस्पैक्टर गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपी करनदीप सिंह जब छोटा था तो उसकी माता की मौत हो गई थी । जिस के बाद उसके पिता सुखेदव सिंह ने ही अपने लड़के करनदीप सिंह को पाला था । थाना प्रभारी ने बताया कि करनदीप सिंह समय पर घर नही आता था और रात को लेट आता था । जिस के चलते उसका पिता सुखदेव उसे डांटता था ।
इसी रंजिश के कारण करनदीप सिंह ने 28 मई को अपने दोस्त गुरनाम सिंह के साथ मिलकर पहले अपने पिता को दाल में नशीली गोलियां खिलाई जब उसके पिता को नींद आ गई तो दोनों आरोपियों ने सुखदेव सिंह की गर्दन पर गंडासा मारकर हत्या कर दी । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने घटना छिपाने के लिए शव को घर की एक पेटी में बंद कर दिया लेकिन जब बदबू आने लगी तो दोनों आरोपियों ने शव को नहर में फैंक कर खुर्द बुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना का तब पता चला जब आरोपी करनदीप सिंह की बुआ अपने भाई की पूछताछ करने गांव आई तो घर में पेटी से बदबू आ रही थी । थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की बहन मनजीत कौर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।