फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son Murdered His Father In Punjab's Sangrur

भूखे होने की बात कह मां-बाप को बुलाया, फिर नशे में धुत बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Wed, 17 Jul 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Son Murdered His Father In Punjab's Sangrur
सांकेतिक तस्वीर

संगरूर के गांव उभावाल में जमीन विवाद के चलते शराब के नशे में धुत एक नौजवान ने अपने पिता की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। थाना लौंगोवाल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी बड़रूखां के इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि गांव उभावाल निवासी बलविंदर कौर ने पुलिस के पास दिए बयान में कहा कि उसका लड़का हरदीप सिंह पिछले कई साल से जमीन अपने नाम करवाने के लिए कहता आ रहा था।  
विज्ञापन


वह शराब पीने का आदी है। इससे घर में अक्सर कलह रहती। बलविंदर कौर ने बताया कि उसका लड़का हरदीप सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट करता रहता है।

इससे आहत होकर वह पिछले कई दिनों से अपने मायके कनोई में पति जंग सिंह के साथ रह रही थी। पिछले चार पांच दिनों से हरदीप सिंह ने अपनी घरवाली के साथ मारपीट की और वह भी अपनी लड़की के साथ लेकर मायके गांव तोलावाल चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सिर्फ हरदीप सिंह और उसका दस वर्षीय लड़का प्रभजोत सिंह थे। बलविंदर कौर ने बताया कि 15 जुलाई की सुबह हरदीप सिंह उसके पौत्र प्रभजोत सिंह से बार-बार फोन करवा रहा था कि वह रोटी के बिना भूखे बैठे हैं, इसलिए वह घर आ जाएं। इस पर वह घर आ गए। 

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात दस बजे के करीब उसके लड़के हरदीप सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता जंग सिंह पर कस्सी से सिर पर वार कर दिया। जंग सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वह अपने पौत्र प्रभजोत सिंह को साथ लेकर घर से बाहर आई और शोर मचाते हुए पड़ोसियों को जगाया।

मौके पर मौजूद पंचायत सदस्य मग्घर सिंह ने बताया कि जब वह घर आए तो देखा कि जंग सिंह की मौत हो चुकी थी और हरदीप सिंह मौके से फरार था। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल संगरूर में पोस्टमार्टम करवाया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed