फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son murdered his father in Bathinda of Punjab

बठिंडा में बेटे ने की खौफनाक वारदात, गंडासे से पिता को काट डाला, वजह हैरान कर देगी

Fri, 04 Dec 2020 10:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Son murdered his father in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब के बठिंडा में एक बेटे ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यहां के गांव गोबिंदपुरा में गुरुवार को नशा करने से रोकने पर बेटे ने पिता को गंडासे से काट डाला। मृतक की पहचान प्रकट सिंह के तौर पर हुई है। थाना कैंट पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार राजविंदर सिंह के बयान पर आरोपी बेटे रविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


राजविंदर ने पुलिस को बताया कि प्रगट सिंह (50) मजदूरी करता था। उसका बेटा रविंदर नशा का आदी है। गुरुवार देर शाम पिता ने बेटे को नशा करने के लिए डांटा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। देर रात जब प्रगट सिंह सो रहा था, तभी बेटे ने गंडासे से हमलाकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन



जब राजविंदर सुबह घर पहुंचा तो देखा कि शव घर के बरामदे में खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गांव के नजदीक से ही आरोपी रविंदर को गिरफ्तार कर लिया। थाना कैंट के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि रिश्तेदार के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयोग किए गए गंडासे को भी घर के पास से बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed