फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son murdered his father at Bhuna of Haryana

शराबी पिता था शादी की राह में रोड़ा, यूटयूब से सीखा मारने का तरीका, करंट लगा बेटे ने मार डाला

Thu, 27 Feb 2020 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Son murdered his father at Bhuna of Haryana
मृतक प्रेम पूनियां का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव जांडलीखुर्द में 14 फरवरी को किसान प्रेम पूनियां की हत्या के मामले में सीआईए फतेहाबाद की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेम पूनियां की हत्या उसके अपने बेटे संदीप पूनियां ने की है। हत्या के पीछे का कारण भी चौंकाने वाला है। हत्यारे बेटे संदीप पूनियां ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका पिता शराब का आदी था और इस आदत के चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन


इसके अलावा वो घर में सबसे पावरफुल बनना चाहता था, इसलिए उसे यूटयूब से मर्डर के कई प्लान देखे और उनसे सीखकर उसने अपने ही पिता को करंट देकर व करंट वाली तार गोदकर मार डाला । 
विज्ञापन


एक माह से बाप को मारने का ढूंढ रहा था यूट्यूब पर प्लान
सीआईए पुलिस की पूछताछ में युवक ने खुलासा किया है कि उसका पिता शराबी था। इस वजह से वह शादी न होने में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ था। क्योंकि उसके रिश्ते के लिए उनके घर में कोई भी आता था तो वह उसके बाप के शराबी होने के कारण इंकार कर देता था। पिछले एक महीने से 21 वर्षीय संदीप कुमार ने यूट्यूब चैनल पर हत्या से संबंधित कई प्लान देखे। जिसके कारण संदीप ने अपने बाप को नशे के इंजेक्शन तथा कई गोलियां भी खिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर प्रेम पूनिया को इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। लेकिन 14 फरवरी की रात्रि को पड़ोस की मनीराम की ढाणी में विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थी। जिसका संदीप कुमार ने फायदा उठाकर अपने बाप की हत्या करने की योजना तैयार कर डाली। क्योंकि परिवार के सभी सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने चले गए थे।

इस तरह दिया पिता के मर्डर को अंजाम

पुलिस को पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार गांव जांडली खुर्द के 21 वर्षीय संदीप कुमार ने घटना से पहले सफेद कुर्ता पजामा पहन कर  विवाह कार्यक्रम वाली ढाणी में भी कई बार गया था। शुक्रवार की देर रात को उसका पिता प्रेम कुमार पुनिया शराब के नशे में ढाणी में सोया हुआ था। संदीप कुमार अपने घर की ढाणी में चौबारे पर जाकर कुर्ता पजामा बदलकर पेंट शर्ट पहनकर व चेहरे पर नकाब डालकर बाप के रूम के पास पहुंचा।

संदीप ने एक प्लास्टिक की पाइप में बिजली की तार को पावर प्लग में डालकर गहरी नींद में सोए हुए अपने बाप की गर्दन पर करंट लगा दिया। मगर करंट के झटके से प्रेम कुमार एकदम चारपाई से उठने लगा तो संदीप ने उसके गले में तार से दो-तीन बार गोद दिया। खून से लथपथ किसान प्रेम पूनिया चिल्लाने लगा तो संदीप मौके से भाग गया। परंतु उसने पैंट शर्ट को उतारकर पजामा कुर्ता पहन कर वापस विवाह समारोह स्थल पर पहुंच गया। ताकि किसी को उस पर शक ना हो। संदीप ने पूछताछ में बताया है कि करंट लगाकर अपने बाप को ठिकाने लगाने की पूरी योजना यूट्यूब चैनल से प्राप्त की थी।

बड़े भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ था हत्या का मामला
जांडलीखुर्द के खुशी राम पूनिया की शिकायत पर अपने छोटे भाई निवासी 45 वर्षीय प्रेम कुमार पूनिया की नुकीले हथियार से हत्या कर देने की शिकायत पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन पुलिस पूछताछ में संदीप कुमार ने ही हत्या को अंजाम दिया था और वह अकेला ही था।

प्रेम पूनियां की किसी से नहीं थी रंजिश, इसके बाद पुलिस को घरवालों पर हुआ शक

गांव जांडलीखुर्द के खुशीराम व प्रेम कुमार तथा राधेश्याम पूनिया तीन भाई हैं। इनमें प्रेम कुमार मंझला था। उपरोक्त तीनों भाइयों के हिस्से में 45 एकड़ जमीन है जो अलग-अलग तीनों के बंटवारे हो चुके हैं। खेत में खुशीराम व प्रेम कुमार की ढाणी साथ-साथ हैं। जबकि राधेश्याम गांव जांडली खुर्द में रहते हैं।

उपरोक्त परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं बताई जा रही थी। जिसको लेकर सीआईए पुलिस ने घर के लोगों पर शक जाहिर किया तो हत्यारोपी मृतक का बेटा ही निकला। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रेम पूनिया की हत्या उसके बेटे संदीप ने ही की थी। जिसको पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सीआईए पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही हत्या का खुलासा किया है। संदीप ने अपने बाप को बिजली का करंट लगाने व गले में तार गोदने की बात कबूल की है और सबूत के तौर पर उन्हें बरामद भी कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed