{"_id":"571f24944f1c1b4978a91555","slug":"son-and-pregnant-wife-murder-and-suicide-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदे पर लटका टैक्सी ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदे पर लटका टैक्सी ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 27 Apr 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
बेटे और गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद भी जान दे दी
- फोटो : amarujala
पंजाब के राजपुरा जिले में टैक्सी ड्राइवर ने 7 साल के बेटे और गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद भी जान दे दी। उसका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता के पिता अमरीक सिंह ने टैक्सी ड्राइवर दीदार के मां-बाप के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी से तलाक के बाद 8 महीने पहले दीदार सिंह ने नवजीत कौर से शादी की थी। नवजीत की भी ये दूसरी शादी थी, उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी। शादी के बाद दीदार सिंह और नवजीत सिंह में झगड़ा रहता था। झगड़े के चलते गर्भवती नवजीत अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पंचायत के फैसले के बाद वह हाल ही में 15 अप्रैल को दीदार के साथ घर लौटी थी। इसके बावजूद झगड़ा खत्म न हुआ। रविवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि इतना बड़ा कांड हो गया।