फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Some women beaten by punjab police ASI, abused the young woman

रास्ता नही दिया तो ASI ने महिलाओं को पीटा, युवती को दी गालियां

Sun, 25 Sep 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 25 Sep 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Some women beaten by punjab police ASI, abused the young woman
Punjab Police - फोटो : Demo Pic
एक एएसआई ने रास्ते को लेकर एक युवती को गालियां दीं। जब उसकी मां और दादी ने विरोध जताया तो उसने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने सौ नंबर पर फोन किया लेकिन कोई पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा। शोर सुनकर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। 
विज्ञापन


इलाके के लोगों को देख कर एएसआई ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और सभी को धमकियां देता हुआ वहां से चला गया। लोगों ने बुजुर्ग कमला देवी और उनकी बहू शशि को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी चौकी बसंत एवेन्यू पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित अनु ने बताया कि उनके इलाके में एएसआई अपने परिवार के साथ रहता है। वह बिना बात पर सबसे झगड़ा करते रहते हैं। उनके घर के सामने एक घर का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने घर के बाहर सीमेंट की कुछ बोरियां रखवा दी। मोहल्ले में किसी को इस बात से दिक्कत नहीं थी। एएसआई की पत्नी मजदूरों को गालियां निकालने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले युवती को दी गालियां, फिर उसकी मां और दादी के साथ की मारपीट

Some women beaten by punjab police ASI, abused the young woman
अनु ने कहा कि उसके पिता और घर के बाकी लोग काम पर चले गए थे। वह, उसकी मां शशि और दादी कमला ही घर पर थीं। कुछ समय बाद एएसआई वर्दी पहनकर आ गया और मजदूरों को गालियां देनी शुरू कर दी। इसी दौरान वह उसे भी भला बुरा कहने लगा। जब उसने उसे रोकना चाहा तो एएसआई ने उसे धमकियां दी। यह सुन कर उसकी मां बाहर आई।

अनु ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसकी मां शशि के साथ मारपीट की। जब दादी ने उसे टोका तो एएसआई ने उसकी दादी के साथ भी मारपीट की और धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। इससे वह घायल हो गई। 

उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। अनु ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं आई। इसी दौरान मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। एएसआई ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाली और धमकियां देने लगा। अनु के मुताबिक उनकी दादी के कंधे पर काफी चोट लगी है। जिन्हें उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी हैं।

चौकी बसंत एवेन्यू के इंचार्ज दविंदर सिंह ने कहा कि वह किसी काम से बाहर हैं। उन्हें इलाके से फोन पर सूचना मिली थी। वह घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उनसे बातचीत करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed