फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Society cinema owner commits suicide in Ludhiana

Ludhiana News: सोसायटी सिनेमा के मालिक ने गोली मार की आत्महत्या, बाथरूम में खून से लथपथ मिली लाश

Fri, 02 Sep 2022 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 07:22 PM IST
सार

राजा ने अपना लाइसेंसी पिस्तौल पिछले काफी समय से अपनी मां के पास रख दिया था। दो दिन पहले ही उन्होंने अपना लाइसेंसी पिस्तौल अपनी मां से वापस लिया था। एसीपी पश्चिमी मंदीप सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Society cinema owner commits suicide in Ludhiana
तेजेश्वर सिंह मल्होत्रा उर्फ राजा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सिनेमा घरों में से एक सोसायटी सिनेमा के मालिक तेजेश्वर सिंह मल्होत्रा उर्फ राजा ने शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाथरूम में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनके परिवार वाले अपने काम में जुटे थे। गोली की आवाज सुन वह राजा के कमरे में पहुंचे तो बाथरूम में खून से लथपथ शव पड़ा था। 

विज्ञापन


परिवार वालों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी आत्महत्या करने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


मगर इतना जरूर बताया जा रहा है कि राजा अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान थे जिस कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। जानकारी के अनुसार राजा का शहर में पुराना सोसायटी सिनेमा था जिसे कुछ समय पहले बेचकर वहां सोसायटी मॉल प्लाजा बना दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रापर्टी के कारोबार में निवेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा कुछ समय से अपनी लीवर की बीमारी को लेकर काफी परेशान थे। लगातार इलाज चलने के बाद भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा था। इस कारण डिप्रेशन में थे और किसी से खुलकर बात भी नहीं कर पा रहे थे। एक दिन पहले वह अपने सभी दोस्तों से भी मिलकर आए। शुक्रवार की सुबह उन्होंने मुंबई में पढ़ने वाले अपने बेटे से बात की और उसके बाद बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली।

 
दो दिन पहले अपनी मां से वापस लिया था लाइसेंसी पिस्तौल
राजा ने अपना लाइसेंसी पिस्तौल पिछले काफी समय से अपनी मां के पास रख दिया था। दो दिन पहले ही उन्होंने अपना लाइसेंसी पिस्तौल अपनी मां से वापस लिया था। एसीपी पश्चिमी मंदीप सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। अभी तक की जांच में पता चला है कि उनकी सेहत के कारण वह काफी परेशान थे और आत्महत्या की है। बाकी परिवार वालों से बातचीत चल रही है। जैसे बयान वह लिखवाएंगे पुलिस कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed