फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smuggler arrested with heroin from indo-Pak Border in Punjab

बीएसएफ और पुलिस ने भारत-पाक सीमा से पकड़ी हेरोइन, ड्रग मनी के साथ तस्कर भी गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 08:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with heroin from indo-Pak Border in Punjab
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन दौरान बीओपी शामेके के पास फेंसिंग पार खेत में हेरोइन पकड़ी है। हेरोइन पाक तस्करों ने भारतीय तस्कर की मांग पर छिपाकर रखी थी। पुलिस ने हेरोइन मंगवाने के आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। तस्कर के घर से पौने सात लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने बुधवार को तस्कर के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के इंचार्ज एसआई हरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मंगल सिंह उर्फ मांगली पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव छांगाराए हिठाड़ थाना गुरुहरसहाए जिला फिरोजपुर के पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं। मंगल ने व्हाट्सएप के माध्यम से पाक तस्करों से बात कर हेरोइन की खेप मंगवाई है। हेरोइन की खेप फेंसिंग पार भारतीय सीमा में खेतों में पाक तस्कर छिपाकर चले गए हैं। मंगल हेरोइन को फेंसिंग के इस तरफ लाने की फिराक में था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। मंगल ने हेरोइन संबंधी स्वीकार कर लिया। मंगल ने बताया कि हेरोइन बीओपी शामेके के पास फेंसिंग पार खेतों में छिपाकर रखी है। पुलिस ने बीएसएफ अधिकारियों से संपर्क कर संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बुधवार को फेंसिंग पार खेतों से 880 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

एसआई हरमीत सिंह ने बताया कि उसके बाद तस्कर मंगल के घर की तलाशी ली गई। उसके घर से पौने सात लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है। पुलिस ने मंगल के खिलाफ मामला दर्जकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है कि पाक से हेरोइन मंगवाकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed