फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   sippy murder case, cbi, police officers, chandigarh

सिप्पी मर्डर केसः केस से जुड़े पुलिस अफसरों से CBI की पूछताछ

Mon, 25 Apr 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 25 Apr 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
sippy murder case, cbi, police officers, chandigarh
सिप्पी सिद्धू मर्डर - फोटो : file photo
सीबीआई ने नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी की हत्या के मामले में वीरवार को जांच से जुड़े पुलिस अफसरों से पूछताछ की। वीरवार को दोपहर सिप्पी की हत्या के मामले की जांच में शामिल अफसरों को सीबीआई ने सेक्टर 30 स्थित कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। हत्या के समय जांच से जुड़े सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों, क्राइम ब्रांच में उस समय तैनात कर्मियों से सीबीआई ने जांच से संबंधित कई पहलुओं पर लगभग घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन


मामले में पुलिस की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट की भी जांच की गई। देर शाम तक सीबीआई कार्यालय में मामले से जुडे़ कई अफसरों से सीबीआई की पूछताछ चलती रही।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की जांच में शामिल होने से पहले पुलिस कर्मचारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उनकी आला अधिकारियों से भी जांच में शामिल होने के विषय में लंबी चर्चा हुई। इसके बाद वह पूछताछ में शामिल होने के लिए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल 20 सितंबर को सेक्टर 27 में सिप्पी का शव लहूलुहान हालत में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने तत्कालीन पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की सिटिंग जज की बेटी पर हत्या का शक जताया था। 22 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया था कि मामला सीबीआई को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है। 16 अप्रैल को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed