{"_id":"283787c9e07b8558af410b8079f06d90","slug":"shot-to-son-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप से कर रहा था गाली-गलौच, गोली मार कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप से कर रहा था गाली-गलौच, गोली मार कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुक्तसर में जन्माष्टमी की रात बाप ने गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी। जिले के गांव नंदगढ़ में की घ्ाटना में बताते हैं कि मृतक गलत संगत का शिकार था। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पिता पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव नंदगढ़ निवासी करनैल सिंह (29) पुत्र दर्शन सिंह पिछले कई वर्षों से गलत संगत का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे कई बार सुधारना चाहा, मगर वह न सुधरा। उसने अपनी पत्नी को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब एक बजे वह बाहर से घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। कुछ देर में गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं। दरवाजा खुलते ही वह परिजनों के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकियां देने लगा।
विज्ञापन
उसके हाथ में पिस्तौल भी था। उसने देर रात घर में हंगामा खड़ा कर दिया और खिड़कियां-दरवाजे तोड़ने लगा। इतने में उसका पिता दर्शन सिंह अपनी बंदूक लेकर कमरे से बाहर निकला और तैश में आकर बेटे करनैल को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना लक्खेवाली के प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक करनैल की मां बलदेव कौर के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने आरोपी को शीघ्र काबू करने का दावा किया है। गांव के लोगों का कहना है कि करनैल सिंह बराड़ खुद को स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) का जिला अध्यक्ष बताता था।