{"_id":"666a22708e8ee2b550b70365996893f0","slug":"shot-to-petrol-pump-worker-and-a-million-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार एक लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार एक लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, इसराना(पानीपत)
Updated Mon, 16 Jun 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले पानीपत में इसराना-परढ़ाना मार्ग पर बठला पेट्रोल पंप पर सुबह दो नकाबपोश लुटेरे ने मैनेजर के केबिन में घुस कर दो हवाई फायर करते हुए एक लाख छह हजार रूपये की रकम लूट ली।
विज्ञापन
इस दौरान लुटेरों ने पंप के सेल्समैन प्रवीण कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल सेल्समैन को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैनेजर जयपाल मलिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला में कई जगह बेरिकेड्स लगाकर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। डीएसपी ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन