फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shot The servant and robbed 12 lakhs from trader in Hisar

हरियाणा में बेखौफ हुए बदमाश, नौकर को गोली मारकर व्यापारी से लूटे 12 लाख

Wed, 29 May 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shot The servant and robbed 12 lakhs from trader in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विधानसभा क्षेत्र में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव लोहारी राघो में दो नकाबपोश बदमाश नौकर को गोली मारकर व्यापारी से 12 लाख रुपये लूट ले गए। घायल नौकर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं वारदात के बाद हांसी के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र विज मौके पर पहुंचे और व्यापारी से मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी के बयान पर दो नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव लोहारी राघो निवासी व्यापारी 62 वर्षीय कृष्ण टूटेजा अपने नौकर गौतम के साथ स्कूटी पर सवार होकर हांसी गए थे। वहां के पंजाब नेशनल बैंक से 12 लाख रुपये निकलवा कर स्कूटी पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और उन्हें डराने के लिए एक हवाई फायर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के नौकर गौतम ने बदमाशों को मारने के लिए रोड पर पड़ी ईंट उठा ली। तभी बदमाश ने एक गोली गौतम पर चला दी जो गौतम को नहीं लगी। फिर तीसरी गोली गौतम पर चलाई तो वह गौतम के घुटने में जा लगी। तभी एक बदमाश ने व्यापारी कृष्ण टूटेजा को धक्का देकर पैसों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। 

Shot The servant and robbed 12 lakhs from trader in Hisar
सांकेतिक तस्वीर

व्यापारी ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन व लोहारी राघो के आढ़ती मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नारनौंद पुलिस को सूचना दी। घायल नौकर गौतम को हांसी के सामान्य अस्पताल में भेजा गया। मगर वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके से बरामद किए तीन खोल
सूचना मिलते ही नारनौंद के थाना प्रभारी राजसविंद्र, नारनौंद के डीएसपी जोगिंद्र राठी व हांसी के एसपी वीरेंद्र विज ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से तीन खोल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में चारों तरफ नाकेबंदी करवाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की। मगर देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

पांच टीमों का किया गया गठन

पुलिस के अनुसार हांसी पीएनबी के कैमरों की फुटेज भी चेक की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। वहीं वारदात को ट्रेस करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। एक टीम साइबर सेल, दो टीम हांसी सीआईए व दो टीम नारनौंद पुलिस की जुटाई गई हैं।

दो दिन पहले फोटोग्राफर से हुई थी लूट
दो दिन पहले भी दुकान से अपने घर जा रहे एक फोटोग्राफर से मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कैमरा, मोबाइल फोन व पर्स छीन लिए थे। उस मामले को भी अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है।

थाने में पहुंचे अनाज मंडी के व्यापारी
इस वारदात के बाद लोहारी अनाज मंडी के सभी व्यापारी एकत्रित होकर नारनौंद थाने में पहुंचे। व्यापारियों में वारदात को लेकर काफी रोष दिखा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे साथ इस प्रकार की वारदात होने लगी तो हम अपना व्यापार कैसे करेंगे। पैसे लेकर व्यापारी का आना-जाना हमेशा होता है। पुलिस को विश्वास दिलाना होगा कि जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे और आगे इस प्रकार की वारदात नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed