फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sheetal store owner lotted, masked robbers took a bag full of cash

शीतल सुपर स्टोर के मालिक से लूट, कैश से भरा बैग ले गए नकाबपोश लुटेरे

Sat, 05 Nov 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sheetal store owner lotted, masked robbers took a bag full of cash
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

फेज-3बी2 स्थित शीतल सुपर स्टोर के मालिक व मोहाली व्यापार मंडल के पैट्रन शीतल सिंह से शुक्रवार शाम लूट हुई। नकाबपोश लुटेरा उनके घर के बाहर से एक लाख पांच हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी साथी के साथ बाइक पर भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। 
विज्ञापन


मटौर थाने के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात शुक्रवार रात करीब आठ बजे के बाद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल सुपर स्टोर के मालिक शीतल सिंह ने बताया कि वह रोजाना ही सवा आठ बजे के बाद घर जाते हैं। इसके बाद उनका पोता बिजनेस संभालता है। शुक्रवार को जैसे ही वह कैश लेकर घर के गेट पर पहुंचे, तभी अचानक एक युवक तेजी से आया। 

उसने जोर से उन्हें धक्का दिया और उनके कंधे पर लटका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया। 

काफी समय से कर रहा था रेकी

Sheetal store owner lotted, masked robbers took a bag full of cash
पु‌लिस - फोटो : file photo

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ पर लुटेरे का साथी बाइक लेकर खड़ा था। उसके साथ वह फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

जिक्रयोग है कि फेज-3बी2 में एक बार पहले भी गन प्वाइंट पर एक व्यक्ति से कार लूट ली गई थी। इसके बाद आरोपी कार मालिक को फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक कर फरार हो गए थे। वहीं, एक ज्वेलर जब सेक्टर-71 से आ रहा था तो 3बी2 के मदिर के पास उससे गहनों का बैग भी आरोपी छीन ले गए थे। जो बाद में गिरफ्तार कर लिए गए थे।

ऐसे लग रहा था मानो एथलीट
शीतल सिंह ने बताया कि उनकी उम्र करीब 65 साल है। लेकिन जब आरोपी ने उन्हें धक्का देकर भागा और लोगों से बचकर निकला तो ऐसा लगा मानों कोई एथलीट हो। आरोपी काफी फुर्तीला था।

काफी समय से कर रहा था रेकी
पता चला है कि आरोपी काफी समय उनकी रेकी कर रहा था। आरोपी घटना से पहले स्टोर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के पास घूम रहा था। वहीं, लाल रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। सीमाओं को सील कर दिया गया है।

व्यापार मंडल हुआ एकजुट
वारदात की सूचना मिलते ही सारा व्यापार मंडल भी एकजुट हो गया था। मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सरबजीत पारस समेत कई व्यापारी पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के काम से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed