फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shameful: rape with 6 year old child

बच्ची को पार्क से उठाया, रेप कर घर के बाहर छोड़ गया

Thu, 23 Apr 2015 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
shameful: rape with 6 year old child

सेक्टर-49 में छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पार्क में खेल रही बच्ची को स्कूटर पर घुमाने के बहाने लेकर गया था। उसने बच्ची को एकांत जगह पर ले जाकर उससे रेप किया और घर के बाहर छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन


बच्ची जब घर पहुंची तो मां ने कपड़ों पर खून लगा देखा। इसके बाद मां ने जब खून के बारे में पूछा तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। घटना सोमवार देर शाम की है।
विज्ञापन


खून बहने से बच्ची की हालत खराब है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। वहीं, देर रात पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ जुवेनाइल होम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-49 के पार्क में सोमवार शाम को छह साल की बच्ची कॉलोनी के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला नाबालिग आया और बच्ची को स्कूटर पर घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट में फिंगर डाल दी

shameful: rape with 6 year old child

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में फिंगर डाल दी। इससे उसके खून बहने लगा। आरोपी बच्ची को घर के बाहर छोड़कर भाग गया। घर पहुंची बच्ची के कपड़ों पर जब मां ने खून देखा तो वह परेशान हो गई।

उसने बच्ची से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। पहले तो मां ने बदनामी के डर से घटना को छुपाने की कोशिश की, लेकिन बुधवार को फिर खून बहने लगा तो उसने पति को घटना की सारी जानकारी दी।

इसके बाद पति और पत्नी बच्ची को लेकर सेक्टर-49 के चौकी में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी उसी एरिया का रहने वाला है। उसका पार्क में अकसर आना-जाना होता है।

इसीलिए बच्ची घूमने के लिए उसके स्कूटर पर जाने को राजी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed