{"_id":"5921bf254f1c1b8e0c8b4573","slug":"sexual-relation-then-marriage-promise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले किया शादी का वादा, फिर मांगी ऐसी कीमत जिसने पहुंचा दिया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किया शादी का वादा, फिर मांगी ऐसी कीमत जिसने पहुंचा दिया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 22 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
दो युवतियों से रेप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवतियों को शादी का झांसा देकर अगवा करने और फिर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उन्हें धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। उसके बाद आरोपियों ने दोनों युवतियों को उनके घर के पास छोड़ दिया। उसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना शहीद भगत सिंह नगर पुलिस को दी।
पुलिस ने जांच के बाद युवतियों के परिजन की शिकायत पर गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले प्रभजोत सिंह और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जहां से दोनों के स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।

रेप करने के बाद घर तक छोड़ा
कमरे में बुलाकर किया रेप
- फोटो : Demo Pic
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में दोनों युवतियों ने कहा कि 12 मई को वह मार्केट में जा रही थी। रास्ते में माडल टाऊन पार्क में आरोपियों ने उन्हें बुला लिया। वहां पर दोनों को कुछ खिला दिया गया, जिसके बाद दोनों बेहोश हो गई। जब होश आया तो आरोपियों ने उन्हें झांसा देकर बस में बिठाकर शिमला भेज दिया और कहां कि वह शिमला में ही उनसे मिलेंगे। दो दिन बाद आरोपियों ने फोन कर उन्हें वापस बुला लिया। लुधियाना पहुंचते ही दोनों उन्हें एक कमरे में ले गए।
वहां पर आरोपियों ने उनके साथ दुराचार किया और उन्हें धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद दोनों को उनके घर के पास ही छोड़ दिया गया। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। थाना शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ मोहन लाल ने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पीड़ितों की मेडिकल जांच कराई गई है। जहां से उनके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।